BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पंचायत स्तर पर कैम्प लगाकर किया जाएगा टीकाकरण

by bnnbharat.com
March 16, 2021
in Uncategorized
झारखंड के पांच जिलों में कल से कोरोना टीकाकरण का ड्राइ रन

Close-up medical syringe with a vaccine.

Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- अगले 15 दिनों में जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी रोगी व्यक्तियों को कोविड-19 प्रतियोगी टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. निदेशानुसार 20 एवं 21 मार्च, 23 एवं 24 मार्च तथा 26 एवं 27 मार्च को पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाकर लोगों का टीकाकरण किया जाना है. यह बातें आज उपायुक्त   उमाशंकर सिंह ने कोविड-19 प्रतिरोधी टीकाकरण अभियान से संबंधित समाहरणालय के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान कही.

उपायुक्त ने बताया कि सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के रोगी व्यक्तियों के शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस हेतु निर्धारित विशेष टीकाकरण अभियान के अलावा 19 मार्च से 10 अप्रैल तक जिले में विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक टीकाकरण केंद्र स्थापित कर लाभुकों को टीका लगाने का कार्य किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि इस हेतु जिला स्तरीय टीम को अगले 2 दिनों के अंदर टीकाकरण केंद्रों का चयन करने, सभी केन्द्रों पर टीकाकरण हेतु उचित स्थान, इंटरनेट, सीएचओ एवं वैक्सीनेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा वैक्सीनेटर का प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण की निगरानी का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है.

उन्होंने बताया कि इस अभियान में सभी सहिया बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. योग्य लाभुकों को टीकाकरण से संबंधित पूर्ण जानकारी देना तथा उन्हें टीकाकरण केंद्रों पर लाकर टीका लगवाना उनकी जिम्मेदारी है. इस हेतु सभी सहिया बहनों को अगले दो दिनों में प्रशिक्षण एवं सूचना देने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है.

वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रोत्साहित करते हेतु समय समय पर उन्हें प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराया गया है. वर्तमान में भी टीकाकरण विशेष अभियान के दौरान सभी सहिया बहनों को प्रोत्साहित करने हेतु इंसेंटिव की राशि देने का निर्णय लिया गया है. कार्य के आधार पर उन्हें इंसेंटिव की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी.

उपायुक्त ने सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के रोगी व्यक्तियों से अपील किया है कि सभी की सुविधा हेतु विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान लगभग सभी पंचायतों में टीकाकरण केंद्र बनाया जा रहा है. अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा हेतु अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाएं तथा कोविड-19 प्रतिरोधी टीका अवश्य लगवाएं. जिला प्रशासन द्वारा सभी चिन्हित टीकाकरण केंद्रों पर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निशुल्क टीका लगाया जाएगा.

बैठक में उपायुक्त   उमा शंकर सिंह, सिविल सर्जन डॉ० गोपाल दास, सदर अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ० राजकुमार सिंह, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ विकास राणा, जिला सहिया समन्वयक, सहिया साथी, सभी बीटीटी, डीपीसी, डीपीएम, डीएमएफटी पीएमयू के  शुभम सिंघल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

70 रेल यात्रियों की जांच में सभी मिले निगेटिव

Next Post

दिव्यांग को दिया गया राशन कार्ड

Next Post
दिव्यांग को दिया गया राशन कार्ड

दिव्यांग को दिया गया राशन कार्ड

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d