45 से 59 आयु वर्ग के कोमोरर्बीडीटी वाले लोगों के लिए भी वैक्सीन सुविधा
रांची. कोविड-19 वैक्सीनेशन के तीसरे फेज़ में 60 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीन की सुविधा की शुरुआत की जा रही है. 60 वर्ष की आयु वालों के अलावे 45 से 59 आयुवर्ग के लोग भी वैक्सीन ले सकते हैं अगर वे को मोरबीडीटी से ग्रसित हैं.
पोर्टल से ऑनलाइन ले सकते हैं अपॉइंटमेंट
कोविड-19 टीकाकरण के लिए 60 साल से अधिक उम्र के नागरिक टीकाकरण के लिए ब्व-ॅपद पोर्टल से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं. पोर्टल पर वैक्सीनेशन सेंटर की भी जानकारी उपलब्ध होगी. ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के साथ-साथ नागरिकों के लिए वाक इन की भी सुविधा है, यानी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर सीधे भी टीका लिया जा सकता है.
45 से 59 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों का भी होगा टीकाकरण
60 साल या उससे अधिक नागरिकों के साथ-साथ 45 से 59 वर्ष के आयु वर्ग नागरिकों के लिए भी कोविड-19 टीका देने की व्यवस्था की गई है. इनके द्वारा भारत सरकार द्वारा जारी लिस्ट 1 ठ में कोमोरबीडीटी से संबंधित वर्णित सूची में उन बीमारियों जिक्र किया गया है जो कोमोरबीडीटी की श्रेणी में आते हैं.
आयुष्मान योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड अस्पतालों में भी वैक्सीन देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. साथ ही अन्य प्राइवेट अस्पतालों में 250 में वैक्सीनशन लगवा सकते हैं.

