BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘वैश्य मोर्चा’ ने 27 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर किया उपवास कार्यक्रम

by bnnbharat.com
November 24, 2020
in समाचार
‘वैश्य मोर्चा’ ने 27 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर किया उपवास कार्यक्रम
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन करने, छोटे दुकानदारों एवं व्यवसायियों के 10 लाख तक के ऋण माफ करने एवं वैश्य समाज के नेताओं, अधिकारियों तथा व्यापारियों को षडयंत्र के तहत निशाना बनाने के खिलाफ झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा द्वारा आज 24 नवंबर को रांची के मोरादाबादी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा स्थल पर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वै

श्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु, कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु एवं रेखा मंडल के नेतृत्व में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब चार दर्जन से अधिक केंद्रीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और प्रकोष्ठ संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए.

उपवास कार्यक्रम शुरु करने के पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चरणों में फुल माला चढ़ा कर आंदोलन को और धारदार बनाने का संकल्प लिया गया. कोविड-19 को ध्यान में रख कर यह उपवास कार्यक्रम सामजिक दूरी के तहत किया गया था.

इस अवसर पर वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि वैश्य समाज के लोग भी अलग राज्य की लड़ाई में शामिल थे. कईयों ने कुर्बानियां दी हैं, हमलोग भी जेल गये हैं. फिर आज वैश्य समाज की उपेक्षा क्यों की जा रही है.

साहु ने कहा कि 27% आरक्षण हमारा संविधानिक अधिकार है. जो जल्द से जल्द मिलना चाहिए, नहीं तो धारा प्रवाह आंदोलन जारी रहेगा. इसी कड़ी में आगामी 7 दिसंबर को राजभवन के समक्ष त्राहिमाम महाधरना का आयोजन किया जाएगा और महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा.

उपवास कार्यक्रम के अंत में वैश्य मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता (दिल्ली निवासी) के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

इस उपवास कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामसेवक प्रसाद, सुरेश साहु, बिरेन्द्र कुमार, परशुराम प्रसाद, अनिता केशरी, उपेन्द्र प्रसाद साहु, लक्ष्मण साहु, दिनेश्वर मंडल, रोहित कुमार साहू, हलधर साहु, उमेश ठाकुर, रेणू देवी, पवन कु. साहु, रोहित सारदा, मनीष कुमार, आदित्य पोद्दार, दिलीप कुमार, हृदय साहु, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहु शामिल हुए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजेश शुक्ल ने बार भवनों को खोलने और फिजिकल कोर्ट करने का उच्च न्यायालय से किया आग्रह

Next Post

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में कारतूस बरामद

Next Post
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में कारतूस बरामद

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में कारतूस बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d