BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

27% आरक्षण की मांग को लेकर वैश्य मोर्चा ने राजभवन के समक्ष त्राहिमाम धरना दिया

by bnnbharat.com
December 7, 2020
in समाचार
27% आरक्षण की मांग को लेकर वैश्य मोर्चा ने राजभवन के समक्ष त्राहिमाम धरना दिया
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन करने, छोटे दुकानदारों एवं व्यवसायियों के 10 लाख तक के ऋण माफ करने एवं वैश्य समाज के नेताओं, अधिकारियों तथा व्यापारियों को षडयंत्र के तहत निशाना बनाने के खिलाफ झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा द्वारा आज 7 दिसंबर को जाकिर हुसैन पार्क, राजभवन (रांची) के समक्ष एक दिवसीय त्राहिमाम धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु, कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु एवं श्रीमती रेखा मंडल के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक धरना दिया गया, जिसमें एक सौ से अधिक केंद्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और प्रकोष्ठ संगठनों  के पदाधिकारी शामिल हुये. कार्यक्रम का संचालन प्रधान महासचिव बिरेन्द्र कुमार एवं इन्दुभूषण गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया.

धरना कार्यक्रम के पश्यचात वैश्य मोर्चा की ओर से महामहिम राज्यपाल को चार सूत्री मांग-पत्र सौंपा गया. राज्यपाल को सौपें गये मांग पत्र में कहा गया है कि पिछ्ले विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी तीनों पार्टियों ने कहा था कि उनकी सरकार बनेगी तो पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण दिया जाएगा और पांच लाख नौकरी दी जाएगी. लेकिन अफसोस की बात है कि अब तक कुछ नहीं किया गया है. ऊपर से वैश्य समाज के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. इस मामले में आप संज्ञान लें. 

इस अवसर पर वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि वैश्य समाज के लोग भी अलग राज्य की लड़ाई में शामिल थे. कईयों ने कुर्बानियां दी हैं, हमलोग भी जेल गये हैं. फिर आज वैश्य समाज की उपेक्षा क्यों की जा रही है. श्री साहु ने कहा कि 27% आरक्षण हमारा संवैधानिक अधिकार है. लेकिन राज्य सरकार हमारे अधिकार को छीन कर बैठी हुई है. अब ऐसा नहीं होने देंगे. महामहिम राज्यपाल हमारी बातों को राज्य सरकार तक पहुंचाने का काम करें. नहीं तो और भी बड़ा आन्दोलन किया जाएगा.

वैश्य मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष एवं शहीद मनींद्रनाथ मंडल की पत्नी रेखा मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन कहते हैं कि आन्दोलनकारियों की सरकार है, लेकिन यहां आन्दोलनकारियों की ही उपेक्षा की जा रही है. अब तक झारखंड के आन्दोलनकारी शहीदों की कोई खोज खबर नहीं ली जा रही है.

धन्यवाद ज्ञापन महासचिव सह प्रवक्ता कपिल प्रसाद साहु ने किया.

कोविद-19 के आलोक में धरना कार्यक्रम सामाजिक दूरी के साथ किया गया था.

इस त्राहिमाम धरना  कार्यक्रम में मुख्य रूप से वैश्य मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष रामसेवक प्रसाद, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, अजित प्रजापति, केंद्रीय महासचिव आदित्य नारायण प्रसाद, परशुराम प्रसाद, अनिता केशरी, केंद्रीय सचिव लक्ष्मण साहु, रांची जिला अध्यक्ष रोहित कुमार साहु, बोकारो जिला अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल, गुड्डू साहा, भुनेश्वर साव, रघुवीर साहु, शैलेन मंडल, राजेश्वर साव, महिला मोर्चा की महासचिव रेणू देवी, गीता देवी, चिंता देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु, सुबोध कुमार, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहु शामिल हुए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमारी सिंह को मेयर ने किया शो कोज

Next Post

आवासीय विद्यालयों को आदर्श विद्यालयों के तर्ज पर संचालित करें,राज्य के छात्रावासों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराए….. सीएम

Next Post
सम्यक बदलाव एवं प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रही है राज्य सरकार:मुख्यमंत्री

आवासीय विद्यालयों को आदर्श विद्यालयों के तर्ज पर संचालित करें,राज्य के छात्रावासों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराए..... सीएम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d