BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वालारिवन ने निशानेबाजी विश्व कप एयर राइफल में जीता स्वर्ण

by bnnbharat.com
August 29, 2019
in समाचार
वालारिवन ने निशानेबाजी विश्व कप एयर राइफल में जीता स्वर्ण

Valarivan won gold in shooting World Cup air rifle

Share on FacebookShare on Twitter

रियो डी जनेरियो : भारत की ईलावेनिल वालारिवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी ISSF विश्व कप में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. सीनियर स्तर में वालारिवन का यह पहला साल है. उन्होंने बुधवार को 251.7 अंक अर्जित किए और सोने पर कब्जा किया.

अंजुम मुदगिल और अपूर्वी चंदेला पदक नहीं जीत पाई.दोनों खिलाड़ी छठे और 11वें पायदान पर रहीं.

चंदेला और अंजली भागवत के बाद ISSF विश्व कप के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली 20 वर्षीय वालारिवन तीसरी भारतीय खिलाड़ी हैं.

भारत ने इस स्पर्धा में पहले ही अधिकतम दो ओलम्पिक कोटे हासिल कर लिए हैं. इसलिए चीनी ताइपे की यिंग-शिन लिन को एक कोटा मिला जबकि दूसरा कोटा ईरान ने जीता.

ओलम्पिक पदक विजेता गगन नारंग ने ट्विटर पर वालारिवन का बधाई दी, “राष्ट्रीय खेल दिवस और बेहतर हो गया. ईलावेनिल वालारिवन ने उसी दिन सीनियर विश्व कप में अपना स्वर्ण जीता जिस दिन GNSF (गगन नारंग स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन) को उसके कार्यो के लिए राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है.”

इस साल की शुरुआत में म्यूनिख में हुए विश्व कप में वालारिवन पदक जीतने से चूक गई थी और 208.3 अंकों के साथ चौथे पायदान पर रही थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारतीय क्रिकेट टीम ने उच्चायुक्त के साथ किया डिनर

Next Post

इंद्राणी मुखर्जी ने कहा… पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी अच्छी खबर है

Next Post
इंद्राणी मुखर्जी ने कहा… पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी अच्छी खबर है

इंद्राणी मुखर्जी ने कहा... पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी अच्छी खबर है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d