BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घाटशिला के स्कूल की मान्यता रद्द हो ; झारखंड अभिभावक संघ

by bnnbharat.com
July 13, 2020
in समाचार
घाटशिला के स्कूल की मान्यता रद्द हो ; झारखंड अभिभावक संघ

घाटशिला के स्कूल की मान्यता रद्द हो ; झारखंड अभिभावक संघ

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को प्रधान सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार को संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला स्कूल के संबंध मे ईमेल के माध्यम से पत्र भेजा है. इसमें कहा गया है कि नर्सरी, एलकेजी के बच्चों को दुश्मन देश पाकिस्तान सहित बांग्लादेश के राष्ट्रगान याद करने के लिए विवश किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिलांतर्गत घाटशिला के “संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर” निज़ी स्कूल में स्कूल प्रबंधन की शह पर देशविरोधी गातिविधियां संचालित हो रही हैं. ऑनलाइन कक्षा के लिए बनी व्हाट्सएप ग्रूप द्वारा स्कूली शिक्षिकाओं द्वारा प्रिंसिपल के निर्देश पर नर्सरी, एलकेजी के नौनिहालों को होमवर्क के रूप में दुश्मन देश पाकिस्तान सहित बांग्लादेश के राष्ट्रगान याद करने के फ़रमान जारी किये जा रहे हैं.

अजय राय ने कहा कि संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर का यह शर्मनाक कृत्य राष्ट्रीय एकता और संप्रभुता पर आघात है. एक ओर जहां सरहद पर तनाव व्याप्त हैं और आये दिन सीजफायर उल्लंघन कर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से भारत के जवान शहीद हो रहें है, ऐसे में स्कूल प्रबंधन की पाकिस्तान परस्ती समझ से परे है. यह कृत्य देशद्रोह के समान है जिसपर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए. सामान्य ज्ञान के नाम पर जनसाधारण के राष्ट्रीयता की भावना आहत करने का प्रयास समझौता या माफ़ी योग्य कृत्य नहीं है. इससे पूर्व में भी राष्ट्रीयता और धार्मिक भावना आहत करने के कई मामले पूर्वी सिंहभूम जिलान्तर्गत में सामने आ चुके हैं, किंतु कठोर और सुसंगत कार्रवाई के अभाव में निज़ी स्कूलों की मनमानी और संविधान विरोधी मानसिकता पर अंकुश नहीं लग सकी है.

झारखंड अभिभावक संघ की ओर से आग्रह किया गया है कि मामले में अविलंब संज्ञान लेकर संबंधित स्कूल की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाये ताकि भविष्य में ऐसे कृत्यों की पुनरावृत्ति किसी भी स्कूल प्रबंधन के स्तर से नहीं कि जा सके.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

थाना प्रभारी ने मैट्रिक उत्तीर्ण छात्रा अंशु प्रिया सोनी को प्रोत्साहन राशि देकर किया सम्मानित

Next Post

अधिकारों का उलंघन कर अपने चहेतों को फायदा पहुंचाना चाहती है सरकार: भाजपा

Next Post
अधिकारों का उलंघन कर अपने चहेतों को फायदा पहुंचाना चाहती है सरकार: भाजपा

अधिकारों का उलंघन कर अपने चहेतों को फायदा पहुंचाना चाहती है सरकार: भाजपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d