अरविन्द पटेल
महराजगंज : जिले के गोरखपुर वन प्रभाग के बांकी रेंज पनियरा के धवई वीट कम्पार्ट नं एक में बृहस्पतिवार को वन कर्मियों ने पीपल, पाकड़, जामुन व नीम के पौधे लगाकर वन महोत्सव मनाया.
वन महोत्सव के दौरान रेंजर महेश चन्द्र ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित 25 करोड़ पौधे उत्तर प्रदेश में लगाये जाने है. जिसका शत प्रतिशत पालन कराया जायेगा.
वन दरोगा सत्यप्रकाश चौरसिया ने मौजूद लोगों से कहा कि पौधों से ही मनुष्य का जीवन संभव है. जब पृथ्वी पर पौधे नहीं रहेंगे तो मनुष्य भी जीवित नहीं रह पायेंगे क्योंकि पौधों से ही मनुष्य को आक्सीजन मिलता है. इसलिए सभी लोग अपने घर के आसपास एक पौधा जरूर लगाए. अगल-बगल के लोगों को कम से कम एक एक पौध लगाने के लिए प्रेरित करें.
इस मौके पर रेंजर महेश चन्द्र, वन दरोगा सत्यप्रकाश चौरसिया, अजितपति त्रिपाठी, वन रक्षक जितेन्द्र कुमार, सिद्धान्त त्रिपाठी, सतेन्द्र सिंह,ग्राम प्रधान अन्ह्या अर्जुन सिंह, जितेन्द्र सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे.

