BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चलकुशा: ग्रामीण बैंक डकैती कांड में संलिप्त अन्तर्राज्यीय गिरोह का तीन अपराधी गिरफ्तार,एक फरार

by bnnbharat.com
July 15, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

चलकुशा,बरकट्ठा (हजारीबाग) :चलकुशा थाना अंतर्गत ग्राम अलगडीहा स्थित ग्रामीण बैंक डकैती कांड में शामिल अन्तर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्तार किया गया।इस बावत बरही एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 27 जून को चलकुशा प्रखंड के ग्रामीण बैंक में अज्ञात अपराधियों द्वारा बैंक लूट कांड को अंजाम दिया गया था।

बैंक डकैती में कुल 3 लाख 34 हज़ार रुपये बैंक से लूट कर फरार हो गए।इस निमित चलकुशा थाना कांड संख्या 19/19 भादवि0 धारा 395 के तहत मामला दर्ज किया गया।वहीं पुलिस अधीक्षक हज़ारीबाग के निर्देश में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार,पुलिस निरीक्षक बरकट्ठा अशोक राम के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।छापामारी दल में गोरहर थाना प्रभारी शम्भू नंद ईश्वर,चलकुशा थाना प्रभारी राजेश तिवारी,स0अ0 निरीक्षक लक्ष्मण तिवारी बरकट्ठा ,आरक्षी आलोक कुमार सिंह,आ0 प्रधान महतो,हवलदार दिवाली सिंह,आरक्षी अजय राम,आरक्षी नरेंद्र राम,आ0मसीह दास डोण्डराय,सतीश कुमार सिंह,सिकंदर अंसारी शामिल थे।उक्त छापामारी दल द्वारा कांड के उद्भेदन की दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड का उद्भेदन किया गया।जहाँ कांड में संलिप्त तीन अन्तर्राज्यीय अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त में नीरज दास उर्फ सत्येंद्र दास पिता जुगेश्वर दास ,राहुल तिवारी पिता बिनोद तिवारी दोनों साकिन पहरा थाना परैया गया,बिहार निवासी,विनय दास पिता पेरु दास साकिन अकौना थाना मानस जिला गया बिहार निवासी है।उक्त अभियुक्त के पास से चलकुशा बैंक लूट कांड का 10 हज़ार रुपए,हीरो एचीवर बाइक जेएच 10 बी डी 8031,विभिन्न कंपनी के चार सेट मोबाइल सिम सहित बरामद किया गया।वहीं अभियुक्तों के निशान देही पर में सिम सहित एक एमआई रेडमी-का मोबाइल,दो सैमसंग गलेक्सि मोबाइल एवं बैंक में अधिष्ठापित डीवीआर बरामद हुआ।वहीं बताया गया कि सभी अभियुक्त पेशेवर अपराधी है।जिनमें अपराधी नीरज दास पर चानन में 39 लाख का बैंक डकैती,पुरुलिया में 80 लाख की लूट समेत विभिन्न मामलों में दस केस दर्ज है।वहीं विनय दास पर छतरपुर थाना में बैंक डकैती,बगोदर थाना में आर्म्स एक्ट सहित दो केस के मामले में जेल जा चुके है।इस गिरोह में चार लोग शामिल थे ।जिसमें कांड का सरगना फरार है।छापामारी दल छानबीन कर रही है।जल्द ही गिरोह का सरगना पुलिस के गिरफ्त में होगा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेल डी आर एम आवास में निकला सफेद कोबरा

Next Post

कलराज मिश्रा हिमाचल और आचार्य देवव्रत गुजरात के राज्यपाल नियुक्त

Next Post
कलराज मिश्रा हिमाचल और आचार्य देवव्रत गुजरात के राज्यपाल नियुक्त

कलराज मिश्रा हिमाचल और आचार्य देवव्रत गुजरात के राज्यपाल नियुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d