BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीद की जयंती पर किया माल्यार्पण

by bnnbharat.com
August 7, 2020
in Uncategorized
विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीद की जयंती पर किया माल्यार्पण
Share on FacebookShare on Twitter

रंजीत कुमार,

सीतामढ़ी: आजादी की लड़ाई में फांसी को गले लगाने वाले अखंड बिहार के पहले अमर शहीद रामफल मंडल के जयंती के अवसर पर बाजपट्टी,शहीद रामफल मंडल टावर स्थित उनके प्रतिमा पर विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व सांसद सीताराम यादव ने कहा कि शहीद रामफल मंडल पूरे देश एवं समाज के धरोहर थे. जिन्होंने आजादी की लड़ाई में हंसते हंसते फांसी पर चढ़ना कबूल किया. आज उनकी जयंती है. इस अवसर पर उन्होंने बिहार सरकार से सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के मुरादपुर कृषि फार्म स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद रामफल मंडल मेडिकल कॉलेज करने की मांग की.

सीतामढ़ी नगर विधायक सुनील कुमार कुशवाहा ने कहा कि जो देश एवं समाज अपने पूर्वजों के इतिहास एवं बलिदान को भूल जाता है वह गुलाम हो जाता है. देश को आजादी दिलाने के लिए शहीद रामफल मंडल जी के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है.

उन्होंने शहीद रामफल मंडल पर डाक टिकट जारी करने एवं सीतामढ़ी मंडलकारा का नाम एवं बेऊर जेल पटना का नाम शहीद रामफल मंडल के नाम पर करने तथा सीतामढ़ी में प्रस्तावित मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम “अमर शहीद रामफल मंडल मेडिकल कालेज करने की मांग की.

शहीद रामफल मंडल विचार मंच के संयोजक विनोद बिहारी मंडल ने कहा कि एक ईस्ट इंडिया कंपनी ने देश को सैकड़ों वर्षो तक गुलाम बना कर रखा. जिसके लिए शहीद रामफल मंडल सहित अनेक शहीदों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर देश को आजाद कराया, लेकिन आज देश पुनः गुलामी की ओर जा रहा है.

एक बार फिर नौजवानों को कुर्बानी देने को तैयार रहने को कहा. अमर शहीद रामफल मंडल फाउंडेशन के संस्थापक एवम सचिव राहुल कुमार मंडल ने कहा कि सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के मुरादपुर कृषि फार्म में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का नाम “अमर शहीद रामफल मंडल मेडिकल कॉलेज” तथा शहीद की प्रतिमा विधानसभा के सामने तथा सीतामढ़ी के मुख्य चौराहे पर लगाने की मांग की.पूर्व प्राचार्य ब्रजमोहन मंडल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार अपने पाठ्यक्रमों में शहीद रामफल मंडल की जीवनी को शामिल करें.

ग्राम पंचायत राज मधुरापुर के मुखिया सियाराम मंडल ने शाहिद रामफल मंडल के पंचायत एवं गांव  मधुरापुर को आदर्श पंचायत घोषित करते हुए बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की. कार्यक्रम में भरत मंडल, सुनील बिहारी, संजय कुमार, नंद लाल यादव, रामकृष्ण महतो, सुखारी मंडल,अमीरी मंडल, बिंदु ठाकुर,शहीद दर्जनों लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update Jharkhand: 15756 लोग संक्रमित, 145 लोगों की हुई मौत

Next Post

बाढ़ पीड़ित सैकड़ों परिवारों को प्रतिदिन करा रहे भोजन कांग्रेस विधायक

Next Post
बाढ़ पीड़ित सैकड़ों परिवारों को प्रतिदिन करा रहे भोजन कांग्रेस विधायक

बाढ़ पीड़ित सैकड़ों परिवारों को प्रतिदिन करा रहे भोजन कांग्रेस विधायक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d