रांची: आज विश्व शौचालय दिवस है. यह दिन लोगों में साफ सफाई के प्रति जागरूकता पैदा करने और शौचालय के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है. इस वर्ष विश्व शौचालय दिवस की थीम स्थायी स्वच्छता और जलवायु परिवर्तन है. जल शक्ति मंत्रालय का पेयजल और स्वच्छता विभाग स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शौचालय दिवस को लोगों में सुरक्षित साफ सफाई को प्रोत्साहित करने के लिए विश्व शौचालय दिवस मनायेगा.
इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सर्वोच्च जिलों और राज्यों को स्वच्छता पुरस्कार प्रदान करेंगे. विश्व शौचालय दिवस पर आज उपराष्ट्रापति ने कहा कि किसी भी स्वास्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के लिए स्वच्छता और साफ सफाई जरूरी है. एक ट्वीट में उन्होंने भारत को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए अपने संकल्प को दोहराने का अनुरोध किया.

