BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वास्तु टिप्स: आजमाकर देखें ये आसान से वास्तु के उपाय, दूर हो जाएंगी आपकी सारी समस्याएं

by bnnbharat.com
October 10, 2020
in समाचार
वास्तु टिप्स: आजमाकर देखें ये आसान से वास्तु के उपाय, दूर हो जाएंगी आपकी सारी समस्याएं
Share on FacebookShare on Twitter

BNN DESK: कभी परिस्थितियां ऐसी हो जाती है कि घर में अचानक से परेशानियां बढ़ जाती हैं आप कोई भी कार्य करते हैं, तो वह पूर्ण नहीं होता है. इन सब परेशानियों का कारण घर में वास्तु दोष हो सकता है. घर बनवाते समय लोग वास्तु का ध्यान रखते हैं लेकिन घर में सामान रखते समय, सजावट करते समय कुछ गलतियों के कारण भी वास्तु दोष लग जाता है जिसके बारे में हमें ज्ञात नहीं होता है और हमें समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है. वास्तु के अनुसार कुछ बातों को ध्यान में रखकर और आसान से उपायों को करके आप समस्याओं से निजात पा सकते हैं.

घर में प्रतिदिन सुबह साफ-सफाई करने के बाद मुख्य द्वार पर जल डालना चाहिए. इससे घर में धन संबंधित परेशानियां नहीं आती हैं. नियमित रूप से अपने ईष्ट की पूजा आराधना करनी चाहिए. अपने पूजा घर में नित्य घी का दीपक अवश्य जलाना चाहिए. पूजा सदैव पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके करनी चाहिए. इन सब बातों को ध्यान में रखने से आपके ऊपर ईश्वर की कृपा बनी रहती है.

हमारे घर में कुछ स्थान ऐसे भी होते हैं जहां पर ज्यादा आना-जाना नहीं रहता है. लेकिन आपको प्रतिदिन अपने घर के हर एक स्थान चाहे वह कमरा हो या फिर आपका आंगन हर जगह संध्या के समय प्रकाश अवश्य करना चाहिए. घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाना चाहिए.

घर में कैक्टस और कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए. क्योंकि यह पौधे घर में अशांति बढ़ाते हैं. अगर आपके घर में कैक्टस है तो उसे हटा दें. वास्तु के अनुसार तुलसी, अशोक, हरश्रृंगार आदि के पौधे शुभ माने जाते हैं. इन में से कोई दो पौधे घर में लगाने चाहिए. ये पौधे समृद्धि को लाने वाले माने गए हैं.

जब भी घर में भोजन बने तो सबसे पहले वास्तु देवता के लिए उसमें से थोड़ा सा भोजन किसी बर्तन में निकाल कर रख दें उसके बाद घर के सभी सदस्यों को भोजन कराएं. निकाले गए भोजन को गाय को खिला दें. मान्यता है कि इससे वास्तु देवता प्रसन्न होते हैं और घर का वास्तु सही रहता है.

वास्तु के अनुसार कभी भी घर की छत पर अनावश्यक कूड़ा या कबाड़ एकत्रित नहीं करना चाहिए. घर में किसी भी तरह का खराब इलैक्ट्रॉनिक का समाना या फिर टूटा हुआ सामान नहीं रखना चाहिए. इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. जिससे मानसिक तनाव बना रहता है.

वैसे तो गणेश जी की एक से अधिक मूर्ति रखने से कोई समस्या नहीं होती है लेकिन पूजा स्थान पर तीन गणेश जी की प्रतिमाएं नहीं रखनी चाहिए. इसी तरह से अन्य देवी-देवताओं की भी एक से अधिक प्रतिमाएं नहीं रखना चाहिए न ही कोई खंडित मूर्ति पूजा घर में रखें.

झाड़ू को लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है इसलिए झाड़ू के कभी भी ऐसे स्थान पर न रखें जहां पर आते-जाते सबकी नजर पड़ती हो. झाड़ू को कभी खड़ा करके भी नहीं रखना चाहिए. झाड़ू को ऐसे स्थान पर कतई न रखें जहां पर उसमें पैर आदि लगने की संभावना हो. इससे आपको घर में आर्थिक परेशानियां आती हैं. 


Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, जारी की गई एडवाइजरी

Next Post

नक्सलियों ने की पोस्टर चिपका कर दहशत पैदा करने की कोशिश

Next Post
कोरोना की वजह से नहीं करेंगे कोई हमला: नक्सली

नक्सलियों ने की पोस्टर चिपका कर दहशत पैदा करने की कोशिश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d