BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोक सेवा समिति की 30वीं वर्षगांठ पर मरणोपरांत झारखंड रत्न से नवाजे गए वीर बुधु भगत और सैयद अनवर हुसैन खान

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
लोक सेवा समिति की 30वीं वर्षगांठ पर मरणोपरांत झारखंड रत्न से नवाजे गए वीर बुधु भगत और सैयद अनवर हुसैन खान
Share on FacebookShare on Twitter

सात हस्तियों को झारखंड रत्न व पांच को मिला विशिष्ट सेवा सम्मान

रांची. सामाजिक संस्था लोक सेवा समिति की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुराने विधानसभा परिसर के सभागार में शुक्रवार को आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सात शख्सियतों को झारखंड रत्न सम्मान से नवाजा गया. इनमें दो हस्तियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया. इसमें महान स्वतंत्रता सेनानी वीर बुधु भगत और जाने-माने समाजसेवी व अधिवक्ता सैयद अनवर हुसैन खान शामिल हैं. इसके अलावा झारखंड रत्न का सम्मान पाने वालों में सिल्ली के चित्रकार विष्णु अहीर, बोकारो के गोपाल मुरारका, गुमला के उपेन्द्र पाल, महादेव टोप्पो व महावीर नायक शामिल हैं. वहीं, सामाजिक जागरूकता को लेकर समाजसेवी अरविंद कुमार महतो, सीमा देवी, खूंटी के बाल्मिकी साहू, लोहरदगा के राजकुमार नागवंशी और चक्रधरपुर के शीन अनवर को विशिष्ट सेवा सम्मान दिया गया. इस अवसर पर लोक सेवा समिति के संस्थापक व केंद्रीय अध्यक्ष मो.नौशाद ख़ान ने कहा कि विगत तीस वर्षों से संस्था की ओर से समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जा रहा है. इसमें समाज के हर तबके का महत्वपूर्ण योगदान रहता है. सबों के सहयोग से ही यह संभव हो सका है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष का झारखंड रत्न सम्मान न्यायाधीश विक्रमादित्य प्रसाद के नाम समर्पित रहा. इस अवसर पर समिति के महासचिव डॉ.गिरधारी राम गोंझु, चयन समिति के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे.
मरणोपरांत “झारखंड रत्न” से नवाजे गए नामचीन शख्सियत सैयद अनवर हुसैन खान. एकीकृत बिहार के समय छोटानागपुर क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी और प्रख्यात अधिवक्ता सैयद अनवर हुसैन खान मरणोपरांत झारखंड रत्न से नवाजे गए. मूल रूप से बिहार के भागलपुर व पटना निवासी स्व.खान साहब के पिता स्व. सैयद अजहर हुसैन खान भी बिहार के नामचीन शख्सियत थे. उनका तालुकात रईस खानदान से रहा. चंडीगढ़ का मुगल गार्डन उनके पूर्वजों की ही देन बताई जाती है. यही नहीं, उनके पूर्वज मुगलकालीन साम्राज्य, ब्रिटिश हुकूमत के दौर में कई आला ओहदे पर काबिज रहे.सैयद अनवर हुसैन खान का जन्म पटना में वर्ष 1907 में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा पटना में हुई. भागलपुर से उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की. पटना लॉ कॉलेज से उन्होंने एलएलबी किया. वर्ष 1932 में वह रांची आ गए. यहां उन्होंने वकालत के पेशे में काफी शोहरत हासिल की. उन्हें जिला सत्र न्यायालय में और सुप्रीम कोर्ट में भी न्यायाधीश बनने का अवसर प्राप्त हुआ, लेकिन उन्होंने वकालत करते रहने का ही निर्णय लिया. पीड़ितों, गरीबों की सेवा को सबसे बड़ा मानव धर्म समझते हुए सर्व धर्म-समभाव के सिद्धांतों को आत्मसात कर उन्होंने वकालत के पेशे की गरिमा को बनाए रखा. स्व. खान सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल थे. शहर में किसी भी मजहब का पर्व-त्यौहार हो, वह उसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाया करते थे. सामाजिक समरसता बरकरार रखने और एक दूसरे से भाईचारा बनाए रखने में उनका योगदान अविस्मरणीय है. स्व. खान के बारे में उनके पौत्र और शहर के समाजसेवी सैयद फराज अब्बास बताते हैं कि शिया मुस्लिम समुदाय के धार्मिक स्थल (मस्जिद) की स्थापना में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही. उनके दोस्तों की सूची में प्रख्यात समाजसेवी मीनू मसानी, अब्दुल कयूम अंसारी, प्रोफेसर अब्दुल बारी, पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय, जस्टिस एम फजल अली, विधायक जहूर अली मोहम्मद, समाजसेवी जमील मजहरी सहित कई नामचीन हस्तियों का नाम शुमार था. वे राजधानी रांची में मेन रोड पर अवस्थित पब्लिक उर्दू लाइब्रेरी के संस्थापक रहे. शहर स्थित मौलाना आजाद हाई स्कूल और मौलाना आजाद डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में भी उन्होंने अपनी भूमिका बखूबी निभाई. रांची में मिल्ली तालिमी मिशन की स्थापना में उनकी उनका योगदान रहा. वर्ष 1967 में जब रांची शहर दंगों की आग में धधक रहा था, उस समय उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए सभी धर्मों के बीच समन्वय स्थापित कर शांति और सौहार्द्र की पहल की. शहर में सेंट्रल रिलीफ कमिटी का संचालन, राहत शिविर का संचालन कर उन्होंने मानव सेवा के क्षेत्र में बेमिसाल कार्य किया. सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रियता और सहभागिता को देखते हुए शहर के अन्य समाजसेवियों ने भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया. राजधानी रांची स्थित अंजुमन अस्पताल की स्थापना में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अस्पताल की स्थापना के लिए जमीन खरीदने में उन्होंने न सिर्फ आर्थिक सहयोग दिया, बल्कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अंजुमन अस्पताल को उत्कृष्ट बनाने में भी योगदान दिया. स्वर्गीय सैयद अनवर हुसैन खान को मरणोपरांत झारखंड रत्न से सम्मानित किए जाने पर लोक सेवा समिति के प्रति समाज के हर वर्ग के लोगों ने आभार जताते हुए कहा है कि यह झारखंडवासियों के लिए गर्व की बात है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष (कार्यकारी) हेमन्त सोरेन ने आज से मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान की संभाली कमान

Next Post

झारखंड में कोरोना का जानलेवा रफ्तार 1925 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 17 की मौत

Next Post
पुणे में स्कू ल-कॉलेज 28 फरवरी तक बंद, नाइट कर्फ्यू का ऐलान

झारखंड में कोरोना का जानलेवा रफ्तार 1925 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 17 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d