अमन राज,
गोड्डा(पथरगामा): गुरुवार की रात्रि बीडीओ बासुदेव प्रसाद और सीओ राजू कमल ने थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह के सहयोग से पथरगामा चौक स्थित चेक नाके पर वाहन जांच अभियान चलाया.
इसी दौरान अनावश्यक रूप से इधर से उधर घूमने वालों को रोक कर घूमने की वजह भी पूछी गई. जांच के दौरान पाया गया कि स्कूली बच्चे को ढोने वाला वाहन से सवारी ढोने की कोशिश की जा रही थी.
वाहन को रोककर वापस उसी दिशा में भेज दिया गया, जिस दिशा से वह आ रहा था. वाहन महागामा की तरफ से आ रहा था जो गोड्डा की तरफ जा रहा था.

