29 भारी वाहनों को किया गया जब्त
मेदिनीनगर:- पलामू जिले में बिना फिटनेस,बिना रोड टैक्स व ओवरलोडिंग कर रहे वाहनों के खिलाफ रविवार को जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने बड़ी कार्रवाई की. उन्होंने नावा बाजार,पड़वा व हरिहरगंज में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 29 भारी वाहनों को जब्त किया. सभी जब्त वाहनों को संबंधित थाने में रखा गया है. वहीं तीन ट्रैक्टर चालकों से ऑन स्पॉट फाइन वसूल कर छोड़ दिया गया

