सपन कुमार आकाश,
सुरसंड (सीतामढ़ी): आगामी 7 नवंबर को होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में चुनाव सम्पन्न कराने काे लेकर सुरसंड थाना क्षेत्र के अलग-अलग मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.
जिसमें थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर भोला कुमार सिंह व अवर निरीक्षक यादवेंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार मिश्रा, सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप पासवान की अगुवाई में दर्जनों जवानों के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया और आने-जाने वाले वाहनों की कागजात जांच कर बिना हेलमेट के बाइक सवारों का चलान भी काटा गया.
थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर भोला कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को निष्पक्ष व भयमुक्त होकर मतदान करने का आह्वान किया.

