एस.के. आकाश,
सुरसंड (सीतामढ़ी): आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुरसंड थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहनों व आने जाने वाले सभी गाड़ियों की जांच की जा रही है. जिसमें मास्क ना पहने हुए लोगों, हेलमेट नहीं पहनने वालों व कागजातों के बिना गाड़ी दौड़ाने वाले लोगों के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है.
मुख्य सड़क पर सुरसंड थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में एसएससी-26 कमल ऑटोमोबाइल बनौली चौक पर अवर निरीक्षक रविकांत कुमार, मजिस्ट्रेट रणधीर कुमार, एसएसटी- 26 ब्लॉक चौक पर सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार, मजिस्ट्रेट जय नारायण साह, एसएसटी-26 एनएच 104 देव ज्योति पेट्रोल पंप पर अवर निरीक्षक दशरथ प्रसाद सिंह, मजिस्ट्रेट निषाद आलम, दल-बल के साथ सभी अलग-अलग जगहों पर सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में बाइक चेकिंग व वाहनों की कागजातों की जांच कर रही है.
जिसमें चालक का लाईसेंस, गाड़ी के कागजात, हेलमेट की जांच की गयी. जांच के दौरान कई अंडर ऐज वाहन चालक व बीना हेलमेट वाले चालको को पकड़ा गया. जिनका चालान काटा गया.
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर भोला कुमार सिंह ने बताया कि थाने के पुलिस अधिकारी टीम के साथ मजिस्ट्रेट आने जाने वाले सभी वाहनों की जांच कर रहे हैं वही भयमुक्त चुनाव कराने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है.
ज्ञात हो कि इन दिनों शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोपहिया वाहनों की चेकिंग अभियान जगह-जगह लगातार चलाया जा रहा है. इस अभियान में बिना हेलमेट व कागजात के बाइक चलानेवालों में हड़कंप मच गया है.

