पेशावर: पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक भयानक हादसा हो गया है जिसके बाद करीब बीस लोगों की जान-माल की हानि हो गई है. खबर है कि उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में एक मांगलिक कार्य से लौट रहा तिपहिया वाहन एक नहर में गिर गया है जिससे उसमें सवार लगभग 20 लोगों की मौत हो गई है. जिसके बाद हर किसी का दिल दहल गया है. वैसे खबर है कि तीन लोगों को जिंदा भी निकाला गया है.
बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे, जब यह हादसा हुआ है. इस घटना की जानकारी बचाव दल के अधिकारियों ने दी है. हादसा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुआ है. अधिकारियों ने कहा कि नहर से बीस शवों को निकाला गया जबकि तीन लोग जीवित निकाले गए है. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने दुर्घटना पर अफसोस जताया है.

