BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

VVIP व सरकारी अफसरों के वाहन नहीं जाएंगे पूजा पंडालों तक : डॉ. डीके तिवारी

by bnnbharat.com
October 2, 2019
in Uncategorized
VVIP व सरकारी अफसरों के वाहन नहीं जाएंगे पूजा पंडालों तक : डॉ. डीके तिवारी

Vehicles of VVIP and government officials will not go to Pooja Pandals: Dr. DK Tiwari

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने पूजा पंडाल तक वीवीआइपी सहित सरकारी अफसरों के वाहनों को ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसका पालन सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि अति विशिष्ट (वीवीआइपी) महानुभवों तथा सरकारी पदाधिकारियों द्वारा देवी दर्शन के लिए विभिन्न पंडालों का परिभ्रमण किया जाता है. इस क्रम में उनके द्वारा वाहनों के निर्धारित रूटों की अवहेलना कर पूजा पंडाल तक अपने वाहन ले जाने का प्रयास किया जाता है. इससे आमजनों को न सिर्फ काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, बल्कि उनमें इसका एक गलत संदेश भी जाता है. मुख्य सचिव ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, उपायुक्तों, डीआइजी और एसपी को इस आशय का पत्र लिख निर्देश दिया है कि यह सुनिश्चित करें कि वीवीआइपी वाहन भी निर्धारित पार्किंग में ही खड़े किए जाएं.

10 बिन्दुओं पर दिया दिशा-निर्देश

मुख्य सचिव ने कहा है कि दुर्गा पूजा के उत्सव को बिना किसी खलल के अंजाम तक पहुंचाना शासन और प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण काम होता है. लेकिन, कुछ बुनियादी बिन्दुओं पर कड़ाई से पालन किया जाए, तो वह आसान भी बन जाता है. इसके लिए 10 बिन्दुओं को रेखाकिंत करते हुए मुख्य सचिव ने कहा है कि पूजा के दौरान ट्रैफिक रूट का निर्धारण कर उसका कड़ाई से पालन कराएं. पूजा समितियों से समन्वय बनाए रखें तथा शांति समिति का गठन और बैठक कर विधि व्यवस्था की रणनीति बना लें. सूचना और आपदा प्रबंधन तंत्र का सुदृढ़ीकरण कर लें. जिला नियंत्रण कक्ष और वायरलेस व्यवस्था चाक-चौबंद बना लें. सीसीटीवी का अधिष्ठापन ससमय कर लें तथा थाने को उत्तरदायी बनाए. इसके साथ सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई का समुचित प्रचार-प्रसार भी करने का निर्देश दिया है.

प्रशासन साथ खड़ा है, यह दिखे भी

मुख्य सचिव ने कहा है कि पूजोत्सव के दौरान प्रशासन अपनी रणनीति के अनुसार काम करे, साथ ही वह नजर भी आए. उन्होंने कहा है कि इसका सकारात्मक असर जहां आम लोगों पर पड़ेगा, वहीं अवांछित तत्व इससे हतोत्साहित होंगे. इसके लिए लगातार पेट्रोलिंग करने तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर स्टैटिक पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंडालों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल ना हो : मुख्यमंत्री रघुवर दास

Next Post

निरसा में दिन दहाड़े AXIS बैंक से 20 लाख की लूट

Next Post
निरसा में दिन दहाड़े AXIS बैंक से 20 लाख की लूट

निरसा में दिन दहाड़े AXIS बैंक से 20 लाख की लूट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d