जमशेदपुर: फुटपाथ दुकानदारों को पुलिस और दबंगों का दंश झेलना पड़ता है. वैसे इन फुटपाथी दुकानदारों को उनका अधिकार कैसे मिले इसको लेकर शनिवार को एक बैठक की गई.
इस बैठक में जिला प्रशासन के माध्यम से इन दुकानदारों ने सरकार से मांग की है कि वेंडर जोन बनाया जाए और साथ ही वेंडर सर्टिफिकेट भी जारी किया जाए, ताकि इनके और उनके पूरे परिवार का जीवन जीविका चल सके.
वेंडर जोन और वेंडर सर्टिफिकेट नहीं होने के कारण कभी पुलिस परेशान करती है, तो कभी दबंग इनके साथ जोर जबरदस्ती करता है.
हालांकि 2016 में वेंडर जोन और वेंडर सर्टिफिकेट को लेकर केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी किया था, लेकिन वह अध्यादेश सरकारी दफ्तरों में सिमट कर रह गया.
वहीं इनलोगों ने लगातार अपने अधिकार की मांग को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं. लेकिन अब तक उनका अधिकार नहीं मिला है. एक बार फिर यह सभी दुकानदार एकत्रित होकर नई सरकार से वेंडर जोन बनाने और वेंडर सर्टिफिकेट देने की मांग की है.

