रांची: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रखंड स्तर में बनी कार्यक्रम मॉनिटरिंग यूनिट में लेखापाल सह कंप्यूटर की नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन 16 से 18 मार्च तक होगा.
नियुक्ति के लिए निकाले गए विज्ञापन के बाद उम्मीदवारों की सूची जिले के वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है.
डीडीसी अनन्य मित्तल ने सभी उम्मीदवारों से अपने आवेदन और प्रमाणपत्रों के सत्यापन का आदेश दिया है. सत्यापन 16 से 18 मार्च तक विकास भवन में 11 से शाम बजे तक किया जाएगा.

