रांचीः सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार में मेरे साथी मंत्री आदरणीय हाजी हुसैन अंसारी साहब जी के निधन से अत्यंत आहत हूं. हाजी साहब ने झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी. वह सरल भाव और दृढ़ विश्वास वाले जन नेता थे. परमात्मा हाजी साहब की आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार, मधुपुर और झारखंड वासियों को इस दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे.


