बिहार: पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी के पूर्व नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है. रघुवंश प्रसाद सिंह का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में निधन हो गया है. कोरोना वायरस संक्रमण के बाद की कुछ दिक्कतों को लेकर दिल्ली एम्स में भर्ती थे. शनिवार रात उनकी हालत अचानक काफी बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया था.
74 साल के रघुवंश प्रसाद सिंह की पिछले कई दिनों से हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी. बताया जा रहा था कि उनको सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी. दिल्ली के एम्स में इलाजरत रघुवंश बाबू की निगरानी 4 डॉक्टर, ICU में कर रहे थे. रघुवंश प्रसाद सिंह का इलाज 4 अगस्त से ही दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा था.

