पाकिस्तान:- दिग्गज पाकिस्तानी सिंगर शौकत अली(Shaukat Ali) का निधन हो गया है. शौकत अली की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी. तबीयत खराब होने के बाद शौकत अली को लाहौर के कंम्बाइंड मिलट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली.
पिछले कुछ महीनों से मशहूर पाकिस्तानी गायक शौकत अली की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ी थी. हाल ही में उनका लिवर ट्रांस्प्लांट भी हुआ था. शौकत अली डायबिटीज के मरीज भी थे और उनकी हार्ट की बाईपास सर्जरी भी हो चुकी थी.

