BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कर्नाटक के पूर्व सीएम के दामाद और कैफे कॉफी डे के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ लापता

by bnnbharat.com
July 30, 2019
in समाचार
कर्नाटक के पूर्व सीएम के दामाद और कैफे कॉफी डे के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ लापता
Share on FacebookShare on Twitter

कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के दामाद और कैफे कॉफी डे के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए हैं। परिवार वालों के मुताबिक सिद्धार्थ सोमवार शाम से ही लापता हैं और उसका फोन भी तभी से बंद है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ मंगलुरु में नेत्रवती नदी के पास लापता हो गए हैं। फिलहाल उन्की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सिद्धार्थ सोमवार को कर्नाटक के मंगलुरु जा रहे थे जब उन्होंने अपने ड्राइवर को नेत्रवती नदी पर एक पुल के पास कार रोकने के लिए कहा और उतर गए। वह कार से उतरकर फोन पर किसी से बात कर रहे थे। जब वह कुछ समय बाद सिद्धार्थ वापस नहीं आए तो ड्राइवर घबरा गया और उसने सिद्धार्थ के परिवार को फोन किया। वह तब से अब तक लापता हैं।

कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ के लापता होने की खबर के बाद से ही बेंगलुरु निवास पर लोगों का आना शुरू हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा एसएम कृष्णा के आवास पर पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और बीएल शंकर भी मौजूद थे।

बता दें कि कैफे कॉफी डे के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के दामाद हैं। एसएम कृष्णा 2017 में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। वह मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में 2009 से 2012 के तक भारत के विदेश मंत्री थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तान के रावलपिंडी में सेना का प्लेन क्रैश

Next Post

जहां पानी को सिखाया जाता है रेंगना,प्रधानमंत्री ने भी की इसकी सराहना

Next Post
जहां पानी को सिखाया जाता है रेंगना,प्रधानमंत्री ने भी की इसकी सराहना

जहां पानी को सिखाया जाता है रेंगना,प्रधानमंत्री ने भी की इसकी सराहना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d