रांचीः राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से बुधवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने राज भवन आकर भेंट की. इस क्रम में उन्होंने विश्विद्यालय की प्रशासनिक, शैक्षणिक गतिविधियों एवं एकेडमिक कैलेंडर से अवगत कराया. इसके बाद राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से झारखण्ड राय विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सविता सेंगर ने राज भवन आकर मुलाकात की तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया.

