रांचीः राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से गुरुवार को बीआईटी, मेसरा के कुलपति डॉ. इंद्रनील मन्ना ने राज भवन आकर मुलाकात की. इस शिष्टाचार भेंट के क्रम में उन्होंने राज्यपाल को आगामी दीक्षांत समारोह तथा शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया.
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तावित नये संसद भवन के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में राज्यपाल राज भवन से ऑनलाइन विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुई. राज्यपाल ने नये संसद भवन के भूमि पूजन व आधारशिला रखे जाने हेतु सभी को बधाई दी.

