BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कुलपति को छात्रों की भलाई के लिए अपना पद छोड़ देना चाहिए: पी. चिदंबरम

by bnnbharat.com
January 8, 2020
in समाचार
कुलपति को छात्रों की भलाई के लिए अपना पद छोड़ देना चाहिए: पी. चिदंबरम

कुलपति को छात्रों की भलाई के लिए अपना पद छोड़ देना चाहिए: पी. चिदंबरम

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पी. चिदंबरम ने जेएनयू मामले को लेकर कुलपति एम जगदीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्‍होंने कहा है कि एम जगदीश कुमार को छात्रों की भलाई के लिए अपना पद छोड़ देना चाहिए.

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि जगदीश कुमार को इस सलाह का पालन करना चाहिए और जेएनयू छोड़ देना चाहिए.

चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘जेएनयू के वीसी चाहते हैं कि छात्र अतीत को पीछे छोड़ दें. लेकिन उन्हें अपनी सलाह माननी चाहिए. वह अतीत है. उन्हें जेएनयू छोड़ देना चाहिए.’

आपको बता दें कि जगदीश कुमार ने मंगलवार को 5 जनवरी की हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि हिंसा कोई समाधान नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए हर अवसर तलाशेगा कि सामान्य स्थिति विश्वविद्यालय में लौट आए.

मीडिया से बात करते हुए कुमार ने कहा, ‘रविवार पांच जनवरी को हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. हमारा परिसर किसी भी मुद्दे को हल करने के लिए बहस और चर्चा के लिए जाना जाता है. हिंसा समाधान नहीं है. विश्वविद्यालय में सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने की हम पूरी कोशिश करेंगे.’

कुलपति ने कहा, ‘पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. छात्र अब शीतकालीन सेमेस्टर के लिए पंजीकरण कर सकते हैं. हमें एक नई शुरुआत करनी चाहिए और अतीत को पीछे छोड़ देना चाहिए.’ रविवार देर शाम को 30 से ज्यादा छात्रों जिसमें जेएनयूएसयू अध्यक्ष आईशी घोष भी शामिल थी पर नकाबपोश हमलावरों ने हमला किया था. घायलों को इलाज के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत बंद का दिख रहा बड़ा असर, हेलमेट पहन ड्राइवर चला रहे बस

Next Post

अर्थव्यवस्था तो सुधरी नहीं, मंहगाई चरम पर पहुंच गई है: अखिलेश यादव

Next Post
अर्थव्यवस्था तो सुधरी नहीं, मंहगाई चरम पर पहुंच गई है: अखिलेश यादव

अर्थव्यवस्था तो सुधरी नहीं, मंहगाई चरम पर पहुंच गई है: अखिलेश यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d