BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सांसदों से मातृभाषा को बढ़ावा देने की अपील की उप राष्ट्रपति ने

by bnnbharat.com
February 20, 2021
in समाचार
सांसदों से मातृभाषा को बढ़ावा देने की अपील की उप राष्ट्रपति ने
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्लीः  उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस से पहले, शनिवार को संसद सदस्यों से आह्वान किया कि वे भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार में योगदान दें. उन्होंने सबसे पहले सीखी जाने वाली और बोली जाने वाली मातृभाषा को ‘जीवन की आत्मा’ करार दिया और सांसदों को ईमेल से भेजे गए तीन पृष्ठों के पत्र में इन भाषाओं को प्रोत्साहित करने की अपील की. राज्यसभा के सभापति ने कहा कि मातृभाषा किसी भी बच्चे के लिए दुनिया का पहला झरोखा होता है और इस बात के पर्याप्त साक्ष्य हैं कि घर पर सीखी जाने वाली पहली भाषा से शैक्षणिक प्रदर्शन को सुधारने में मदद मिलती है और दूसरी भाषा को सीखने में सुविधा होती है. नायडू ने पत्र में इस बात का उल्लेख किया कि भाषीय अवरोधों को खत्म करके बच्चों की रचनात्मक क्षमताओं को फल-फूलने का मौका दिया जाना चाहिए. अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस 21 फरवरी को मनाया जाता है. उप राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को अलग अलग भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में मेल किया है. उन्होंने कहा, ”भाषा और संस्कृति एक ही सिक्के दो पहलू हैं. वे समृद्ध ज्ञान और परंपराओं को आकार देती हैं. किसी भाषा के अवसान का नतीजा बहुमूल्य विरासत का अंत होता है. हम यह नहीं होने दे सकते.” नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को सुरक्षित रखने के लिए मातृ भाषाओं को बढ़ावा देने की जरूरत है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टीएमसी ने जारी किया नया चुनावी नारा- बंगाल को अपनी बेटी चाहिए

Next Post

बेटे के कारण अब मुसीबत में फंसे जापान के प्रधानमंत्री

Next Post
बेटे के कारण अब मुसीबत में फंसे जापान के प्रधानमंत्री

बेटे के कारण अब मुसीबत में फंसे जापान के प्रधानमंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d