BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा… 8 फीसदी वृद्धि दर हासिल करना आसान, अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति

by bnnbharat.com
September 21, 2019
in समाचार
उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा… 8 फीसदी वृद्धि दर हासिल करना आसान, अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति

Vice President Rajeev Kumar said… easy to achieve 8 percent growth rate, economy will gain momentum

Share on FacebookShare on Twitter
नई दिल्ली: नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने शुक्रवार को कहा कि सरकार निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने और सालाना आठ फीसदी वृद्धि दर हासिल करने के लिये प्रतिबद्ध है. चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर छह साल के न्यूनतम स्तर पांच फीसदी जाने को लेकर निराशा के बीच उन्होंने यह बात कही.

कर की दर केवल 17.01 फीसदी

कुमार ने कॉर्पोरेट कर में कटौती के सरकार के निर्णय की सराहना की है. उन्होंने भरोसा जताया है कि निवेशक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित उपायों का लाभ उठाएंगे. पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (पीएएफआई) द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान अलग से बातचीत में कुमार ने कहा कि वित्त मंत्री ने  है कि 1 अक्टूबर 2019 या उसके बाद बनने वाली कंपनियों के विनिर्माण क्षेत्र में नये निवेश करने पर उपकर और अधिभार समेत प्रभावी कर की दर केवल 17.01 फीसदी है. यह बड़ा प्रोत्साहन है.

निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता

उन्होंने उम्मीद जताई कि निवेशक इन उपायों का लाभ उठाएंगे और जो किनारे पर खड़े होकर इंतार कर रहे थे, वे निवेश के लिये आगे आएंगे. कुमार ने कहा, ‘‘मुझे लगता यह है कि यह ऐतिहासिक दिन है. यह निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता को बताता है. उन्हें भरोसा है कि निजी क्षेत्र उद्योग को आगे ले जाएगा जिससे अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी.’’ उन्होंने कहा,‘‘उद्योग का मानना है कि दहाई अंक में वृद्धि न केवल प्राप्त किया जा सकता है बल्कि जरूरी है. अत: आठ फीसदी वृद्धि दर हासिल करना आसान है.’’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

Next Post

21वीं सदी का आइकन अवार्ड सोनू निगम के नाम

Next Post
21वीं सदी का आइकन अवार्ड सोनू निगम के नाम

21वीं सदी का आइकन अवार्ड सोनू निगम के नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d