BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शाहजहांपुर कांड में चिन्मयानंद व पीड़ित छात्रा सहित 5 का हुआ वाॅइस सैंपल टेस्ट

by bnnbharat.com
October 9, 2019
in समाचार
शाहजहांपुर कांड में चिन्मयानंद व पीड़ित छात्रा सहित 5 का हुआ वाॅइस सैंपल टेस्ट
Share on FacebookShare on Twitter

शाहजहांपुर कांड में बुधवार को एसआईटी ने स्वामी चिन्मयानंद और पीड़ित छात्रा सहित अन्य तीन लोगों का वॉइस सैंपल टेस्ट कराया. जांच टीम बुधवार को अलग-अलग सभी को लेकर लखनऊ स्थित फॉरेंसिक लैब पहुंची, जहां उनकी आवाज के सैंपल लिए गए.

बता दें कि पूर्व भाजपा सांसद व केन्द्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर स्थित अपने कॉलेज की एक विधि छात्रा का यौन शोषण किया था. जिसकी जांच एसआईटी कर रही है. छात्रा के यौन शोषण में फंसे स्वामी चिन्मयानंद जेल में हैं. साथ ही पीड़िता व उसके तीन दोस्तों पर भी आरोप है कि उन्होंने वीडियो क्लिप बनाकर स्वामी चिन्मयानंद को ब्लैकमेल किया. जिसकी जांच के लिए एसआईटी ने सभी का वॉइस सैंपल टेस्ट कराया है.

सूत्रों के मुताबिक शाहजहांपुर जेल में बंद सभी आरोपियों में से सबसे पहले सुबह तड़के लखनऊ ले जाया गया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीड़िता की आवाज का सैंपल लिया गया और शाहजहांपुर के लिए रवाना कर दिया गया. इसके बाद करीब 9 बजे स्वामी चिन्मयानंद को लेकर एसआईटी की टीम लखनऊ के लिए रवाना हुई. चिन्मयानंद को लेकर टीम महानगर स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला पहुंची, जहां उनका वाइस सैंपल लिया गया. इसके बाद पीड़िता के अन्य तीन साथियों को भी लखनऊ लाया गया. जहां उनका वाइस सैंपल लिया गया. सभी के वॉइस सैंपल लेने के बाद दोबारा शाहजहांपुर जिला जेल के लिए रवाना कर दिया गया.

बता दें कि बीते शनिवार को एसआईटी की अर्जी पर मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट ओमवीर सिंह ने इन सभी के वाइस सैंपल टेस्ट की अनुमति दी है. रंगदारी मांगने के आरोपियों ने वायरल विडियो में उनकी आवाज होने से इनकार कर दिया है. जिसके बाद लखनऊ स्थित विधि प्रयोगशाला में सभी का वॉइस टेस्ट कराया गया. इन नमूनों का वायरल विडियो की आवाज से मिलान करवाया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

काशीराम की 13वीं पुण्यतिथि पर मायावती ने ट्वीट कर दी श्रद्धाजंलि

Next Post

बीबी गई मायके, डिप्रेशन में युवक ने की आत्महत्या

Next Post
बीबी गई मायके, डिप्रेशन में युवक ने की आत्महत्या

बीबी गई मायके, डिप्रेशन में युवक ने की आत्महत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d