BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुठभेड़ के बाद शातिर अपराधी गिरफ्तार, 25 हजार रुपए का इनाम था

by bnnbharat.com
February 5, 2021
in समाचार
नक्सल मुठभेड़ के आधा दर्जन कांडों का अनुसंधान करेगी CID
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: मेवात गिरोह से ताल्लुक रखने वाले एक खतरनाक अपराधी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में एक एनकाउंटर के बाद उसे पकड़ा गया. इससे पहले पुलिस और अपराधी के बीच गोलियां भी चली. गिरफ्तार शख्स का नाम शाहिद रफीक है. गोलीबारी के दौरान उसके पैर में गोली लगी थी.

पुलिस का कहना है कि अपराधी की उम्र 35 साल ही है उसके खिलाफ हिस्ट्री शीट भी बनी हुई है. उस पर 25 हजार रुपए का इनाम था. पुलिस को उसके पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 6 गोलियां बरामद हुई हैं. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए गई थी. वहीं मुठभेड़ हो गई.

पुलिस को सूचना मिली थी कि सरिता विहार इलाके में वह कोई वारदात कर सकता है. इसी के बाद कालिंदी कुंज में पुलिस उसके लिए घेराबंदी कर के बैठी थी. जैसे ही अपराधी को पकड़ने का प्रयास किया गया उसने गोलियां चलानी शुरू कर दी. शाहिद पर करीब 30 गंभीर मुकदमें दर्ज हैं उसमें से 10 दिल्ली में हैं.

वह हत्या, अपहरण, रॉबरी औऱ अन्य गंभीर अपराधों में लिप्त रहा है. एटीम को कई राज्यों में उसने निशाना बनाया है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि अन्य राज्य में भी पुलिस से संपर्क किया गया है. ताकि उसके अपराधों को लेकर और जानकारी मिल सके. मेवात गैंग के बदमाश दिल्ली पुलिस के लिए लंबे समय से मुसीबत बने हुए हैं.

पुलिस के अनुसार ऐसे अपराधी किन लोगों के संपर्क में रहते हैं इस बारे में भी जानकारी निकाली जा रही है. ताकि, पूरे नेटवर्क को पकड़ा जा सके. फरारी के दौरान जिन लोगों ने अपराधी को शरण दी है उनकी भी मुसीबतें बढ़ सकती हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि पूछताछ में अपराधी क्या कहता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रविन्द्र भवन में 6 फरवरी को होगा जिला स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर

Next Post

10th-12th Board Exam Date 2021: जानें किन राज्यों में कब हैं परीक्षाएं….

Next Post
कोरोना वायरस: केंद्रीय विद्यालय का बड़ा फैसला, बिना एग्जाम स्टूडेंट होंगे प्रमोट

10th-12th Board Exam Date 2021: जानें किन राज्यों में कब हैं परीक्षाएं....

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d