रवि सिंह,
गोरखपुर: गोरखपुर वरिष्ट पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार गुप्ता के निर्देशन में हो रहे चेकिंग अभियान मे क्षेत्राधिकारी खजनी योगेंद कृष्ण नारायण के नेतृत्व में इंस्पेक्टर खजनी को चेकिंग के दौरान शातिर चोर चोरी के बाइक समेत गिरफ्त में आ गया.
खजनी पुलिस मुखबीर के सूचना पर सतर्क होकर खजनी तिराहे पर शातिर चोर को दबोच लिया. बाइक टीवीएस आपची की जांच किया गया तो, बाइक चोरी का निकला. खजनी पुलिस बाइक को बरामद कर चोर को जेल भेज दिया.
बताते चलें कि खजनी तिराहे पर खजनी पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चेकिंग अभियान चला रही थी. किसी सन्दिग्ध व्यक्ति को आपची से आने की सूचना मुखबीर द्वारा इंस्पेक्टर खजनी को मिला.
इंस्पेक्टर खजनी नीरज रॉय, उपनिरीक्षक शाहिद सिद्दीकी, कास्टेबल अरविंद यादव व अजय कुमार सिंह अपाची बाइक सवार को आते ही रोका गया तो बगल से भागने लगा.
मौके पर पुलिस दौड़ा कर दबोच लिया. पूछताछ में अपना नाम नीरज गुप्ता पुत्र सोमनाथ गुप्ता निवासी सेवई बाजार थाना बेलीपार बताया. बाइक स्वामी का नाम पूछने पर सन्तोष जनक उत्तर नहीं मिला.
पुलिस को शक हुआ. जांच पड़ताल की गई तो अपाची नम्बर UP 53 HK 3212 स्वामी का नाम अमीत कश्यप निवासी हजरतगंज लखनऊ आया. कड़ाई से पूछताछ में बाइक चिलुआताल से चोरी करने को कबूल किया. खजनी पुलिस वाहन को बरामद कर शातिर चोर को जेल भेज दिया.

