BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वीडियो कॉल कर दिया तलाक, थाने पर भी नहीं हुई सुनवाई

by bnnbharat.com
December 23, 2020
in समाचार
तलाक और भारतीय समाज
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: तीन तलाक के खिलाफ कानून बन चुका है पर इसका दुरुपयोग अब भी जारी है. बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव के एनटीपीसी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने दामाद पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को वीडियो कॉल कर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए डीआईजी से मंगलवार को शिकायत की. महिला के आवेदन पर डीआईजी सुजीत कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी आशीष भारती से इसकी जांच व कार्रवाई के बाद रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

दहेज के लिए ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित

महिला का कहना है कि उनकी बेटी की शादी चार नवंबर 2017 को मोईन अंसारी के साथ हुई थी. शादी के बाद उसके पति के साथ ही ससुर कुर्बान अंसारी, सौतेली सास सालेहा खातून, देवर मो. मोकिम और जफर अंसारी मिलकर दहेज की मांग करने लगे. उनका कहना है कि दहेज की मांग करने पर 1.15 लाख रुपये नकद के अलावा सोने और चांदी के आभूषण बेटी के ससुराल वालों को दिये. इसके अलावा अन्य सामान भी दिये. इसके बाद भी वे सामान की मांग करते रहे, जिसे पूरा करना उनके लिए मुश्किल था. 

महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे . फिर वह अपनी बेटी को लेकर मायके आ गयी. उसके बाद उसके पति ने वीडियो कॉल कर उनकी बेटी को तीन बार तलाक कह दिया और बोला उसके साथ उसका कोई रिश्ता नहीं है. वीडियो कॉल पर तीन तलाक दिये जाने के बाद वह और उनकी बेटी परेशान हो गयी. शिकायत लेकर वह कई बार थाने पर गयी पर पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिस्टर अभया हत्या मामले में दो को हुई उम्रकैद

Next Post

एक ही परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या

Next Post
राजधानी में अस्सिटेंट इंजीनियर और एक छात्रा ने की आत्महत्या

एक ही परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d