BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड के लिये 300 वेंटीलेटर, 10,000 टेस्टिंग किट और 1 लाख रैपिड टेस्टिंग की मांग अब तक नहीं की गई पूरी

by bnnbharat.com
April 12, 2020
in Uncategorized
झारखंड के लिये 300 वेंटीलेटर, 10,000 टेस्टिंग किट और 1 लाख रैपिड टेस्टिंग की मांग अब तक नहीं की गई पूरी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना संकट को लेकर पीएम के साथ सीएम की वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र से मदद नहीं मिलने की बात कही है.

उन्होंने पीएम को बताया है कि राज्य सरकार ने 300 वेंटीलेटर, 10,000 टेस्टिंग किट, 1 लाख रैपिड टेस्टिंग किट देने की मांग पहले ही की गई ही, लेकिन अभी तक राज्य को यह नहीं मुहैया कराया गया है.

आगे सीएम ने कहा कि यह मांग ICMR/ केंद्र सरकार के लोक उपक्रम से की गयी थी. उन्होंने पीएम मोदी से अनुरोध किया है कि इस मांग को संज्ञान में लेते हुए राज्य को यह सामग्री यथा शीघ्र उपलब्ध करायें.

सीएम ने दुग्ध उत्पादक एवं सब्जी उगाने वाले किसानों के आर्थिक संकट की बात को भी पीएम के सामने रखा.

हेमंत सोरेन ने पीएम को बताया कि कोरोना महामारी संकट को देखते हुए राज्य सरकार  सामाजिक सुरक्षा और जीवन रक्षा यह दो आयामों पर कर कर रही है.

जिसके  लिए राज्य के हर पंचायत स्तर पर किचन की व्यवस्था कर सभी घरों में गर्म खाना और सूखा राशन उपलब्ध कराया जा रहा है.

राज्य में 3 टेस्टिंग केंद्र कार्यरत हैं, जिनमें अभी तक 1681 टेस्ट किये जा चुके हैं. इसमें 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

रांची के 2 अस्पतालों को कोविड अस्पताल घोषित किया गया है, जिसमें लगभग 160 बेड की व्यवस्था की गयी है. डेढ़ लाख मजदूर दूसरे राज्यों से झारखंड आये हैं, उनकी स्क्रीनिंग कर आवश्यकतानुसार उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है.

कोरोना लडाई को लेकर एनजीओ से मिल रहे सहयोग से भी मुख्यमंत्री ने पीएम को अवगत कराया.

उन्होंने कहा कि राज्य के जेएसएलपीएस के कर्मचारी, एनजीओ एवं स्वयं सहायता समूह के लोगों ने कोरोना संक्रमण की इस विकट परिस्थिति में बहुत अच्छे कार्य किये हैं.

ऐसे समूहों द्वारा किचन बना कर प्रतिदिन लगभग 6 लाख से अधिक लोगों को खाना खिलाया जा रहा है, इससे गरीबों को बहुत सहायता हुई है.

किसानों को सब्जी ट्रांसपोर्टिंग में अवश्य कुछ समस्याएं हुई हैं परंतु सरकार इस पर गंभीर है. सब्जी इत्यादि चीजों की ट्रांसपोर्ट में सुगमता आये इस पर निरंतर कार्य किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की किराना दुकान, पीडीएस दुकान, सब्जी मार्केट इत्यादि में टाइम बॉन्डिंग को लेकर जतायी चिंता से वे अवगत है.

सरकार द्वारा इन सभी क्षेत्रों में 24 घंटे दुकान खोलने का निर्देश दिया गया है जिससे भीड़ कम रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन हो सके.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रबी फसलों के कटाई का कार्य सोशल डिस्टेंसिंग के साथ की जाये इस पर भी सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है.

मुख्यमंत्री ने पीएम को अवगत कराया कि आरोग्य सेतु एप्प अधिक से अधिक लोग अपने मोबाइल पर डाउनलोड करें इस पर भी राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है. लोगों को आरोग्य सेतु एप्प को लेकर जागरूक किया जा रहा है.

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, डीजीपी एमवी राव सहित कई आला अधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हिंदपीढ़ी क्षेत्र पूरी तरह से सील

Next Post

हवा से बढ़ता कोरोना का खतरा, वायरस की बूंदें कई घंटों तक हवा में रहती हैं यही है एयरोसोल ट्रांसमिशन: शोध

Next Post
हवा से बढ़ता कोरोना का खतरा, वायरस की बूंदें कई घंटों तक हवा में रहती हैं यही है एयरोसोल ट्रांसमिशन: शोध

हवा से बढ़ता कोरोना का खतरा, वायरस की बूंदें कई घंटों तक हवा में रहती हैं यही है एयरोसोल ट्रांसमिशन: शोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d