नई दिल्लीः नागालैंड के इतिहास में पहली बार राष्ट्रगान (National Anthem) बजाया गया। नगालैंड विधानसभा में इस साल 12 फरवरी को नया इतिहास दर्ज हुआ जब पहली बार विधानसभा में इस दिन राष्ट्रगान बजाया गया। इसी के साथ ट्विटर पर #NationalAnthem ट्रेंड हो रहा है। इस कार्यक्रम का वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है। 13वीं विधानसभा के सातवें सत्र में नगालैंड के राज्यपाल आरएन रवि के संबोधन के दौरान जन-मन-गण बजाया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में दिख रहा है कि राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होने से पहले सदन में राष्ट्रगान बजाया गया और सभी राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े हुए, नगालैंड के गठन के इतने साल इस तरह से राष्ट्रगान बजाये जाने पर लोगों ने खुशी जाहिर की है। सोशल मीडिया यूजर और रक्षा विश्लेषक नितिन ए गोखले ने वीडियो शेयर कर खुशी जाहिर की। वहीं विधानसभा आयुक्त और सचिव डॉ. पीजे अंटनी ने इसकी पुष्टि की और कहा कि अज्ञात कारणों से नगालैंड विधानसभा में कभी भी राष्ट्रगान नहीं गाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि लेकिन इस पर ज्यादा पढ़ने के लिए कुछ नहीं है क्योंकि जब इतने साल बाद राज्यपाल के अभिभाषण में राष्ट्रगान शामिल किया गया तो सभी सदस्यों ने इसका स्वागत करते हुए अच्छा आचरण किया।

