रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: सीतामढ़ी के वीर कुंवर सिंह चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीतामढ़ी के द्वारा भारतीय सीमा लद्दाख पर हुए भारत के सैनिकों की शहादत पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र नेता अरविंद सिंह कुशवाहा ने किया.
कार्यक्रम के दौरान भारत के शहीद जवानों के परिवार के साथ सहानुभूति जताते हुए विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक मणिकांत झा हिमांशु ने बताया कि देश के सीमा में घुसकर जिस प्रकार चीनी सेना भारत के संप्रभुता एवं शांति भंग करने का प्रयत्न कर रही है उससे यह प्रतीत होता है कि उसे मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है.
भारत हमेशा से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहना चाहता है, परंतु अगर किसी ने भी आंख दिखाने की कोशिश की तो उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना हमेशा तैयार है.
मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमर चौधरी ने बताया कि जिस तरह चाइना एलएसी में घुसपैठ कर रहा है. भारतीय सेना उसका मुंहतोड़ जवाब देगा और चाइना में खून के होली खेलने के लिए भारतीय सेना हमेशा तत्पर है.
वहीं परिषद के बथनाहा नगर के मंत्री विश्वनाथ यादव ने चाइना को चेताते हुए यह बताया कि अगर यह हिमाकत चाइना के द्वारा किया गया तो भारतीय सेना चाइना में घुसकर चीनी सेना को मजा चखायेगी.
सेना 1962 की तरह भारत के शक्ति को अनदेखा ना करें अन्यथा इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत हमेशा तैयार है. छात्र नेता अर्जुन जा चीकू ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के हर एक कार्यकर्ता पूरे देश में आवश्यकता पड़ने पर सैनिक में शामिल होकर देश की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार है.

