BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विद्युत वरण महतो को उत्कृष्ट सांसद का पुरस्कार

by bnnbharat.com
April 1, 2021
in समाचार
विद्युत वरण महतो को उत्कृष्ट सांसद का पुरस्कार
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: लोकसभा में प्रश्नकाल में सबसे ज्यादा सवाल पूछने वाले शीर्ष-9 सांसदों में विद्युत वरण महतो सातवें नंबर पर रहे। इसके अलावा विद्युत को विकास कार्यों में किए गए खर्च के लिए उत्कृष्ट श्रेणी का पुरस्कार भी दिया जाएगा।
संसद में शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए भी सांसद विद्युत वरण महतो का नाम शामिल हैं
वित्तीय वर्ष 2020-21 की समाप्ति पर सबसे ज्यादा 261 सवाल पूछने में विद्युत वरण महतो के अलावा मंदसौर (मध्यप्रदेश) के भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं। लोकसभा में सांसद विद्युत वरण महतो का यह दूसरा कार्यकाल है। इस उपलब्धि पर कई गणमान्य समेत आम लोगों में भी खुशी है। इससे पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले का सम्मान बढ़ा है। सांसद ने जिले की तमाम अहम समस्याओं को ना केवल संसद में प्रभावी तरीके से रखा, बल्कि कई अहम समस्याओं का हल भी कराया। इसमें टाटा-रांची राष्ट्रीय उच्चपथ पर जमशेदपुर की सीमा से सटे डिमना चौक से पारडीह चौक तक एलिवेटेड कॉरिडोर की स्वीकृति प्रमुख है।
इसके अलावा जमशेदपुर के युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए बीते दिनों उनके द्वारा विभिन्न खेलों का भी आयोजन कराया गया था, जिसमें जमशेदपुर के तमाम खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिला। सांसद का रूख विकास कार्यों को लेकर भी बेहद गंभीर रहा है। सांसद विद्युत इससे पहले बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी रह चुके हैं। विधायक होने के दौरान उन्होंने न सिर्फ बहरागोड़ा की जनता की समस्याओं को भलीभांति महसूस करते हुए कार्ययोजना तैयार की, वरन उसे हकीकत में भी परिवर्तित करने का काम किया। उसी का नतीजा है कि आज भी बहरागोड़ा की जनता उनके सहयोगात्मक रवैये को लेकर चर्चा करती है। यह रैकिंग सदन में उठाए गए सवाल, चर्चाओं में भागीदारी और सांसद के क्षेत्र के विकास के कार्य से योजना के आधार पर तय किया जाता है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिखर धवन IPL में 600 चौके पूरे करने से जरा सा हैं दूर, पिछले 13 सीजन में लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके

Next Post

MPPSC Prelims 2020 परीक्षा स्थगित, देखें डिटेल्स…

Next Post
MBSE 12th Exam 2020: 16 जून से शुरू होंगे एग्जाम, शेड्यूल जारी…

MPPSC Prelims 2020 परीक्षा स्थगित, देखें डिटेल्स...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d