जामताड़ा: सदर प्रखंड के चाकड़ी में भारतीय खाध निगम के तहत ग्राम सभा के माध्यम से सतर्कता जागरुकता सप्ताह का आयोजन किया गया. विभिन्न गावों से ग्रामीण पहुँचे जिसमें ज्यादतर महिलाओं की संख्या थी. देवघर मंडल के प्रबंधक अरविंद प्रसाद मुख्य अतिथी के साथ जामताड़ा खाध निगम के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजुद थे. मुख्य अतिथी देवघर प्रबंधक को शॉल देकर सम्मानीत किया गया. ग्रामीणों को खाध्य सम्बंधी विषेश जानकारी दी गयी वहीं ग्रामीणो के विभिन्न सवालों के जवाब भी दिया गया. प्रबंधक अरविंद प्रसाद ने बताया की सतर्कता सप्ताह मनाया जा रहा है इस कार्यक्रम का उदेश्य है खाध्य में जो भ्रष्टाचार है उसको मिटाना इसलिए ऐसा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार कर लोगों को जगरुख किया जा रहा है. सरकार की मुहिम है जड़ से भ्रष्टाचार समाप्त करना है. वहीं ग्रामीणों से अपील किया है की एकजुट हो कर रहिये और भ्रष्टाचार से दुर रहिये तभी यह समाप्त होगा. वहीं किसानों को धान की उपज पर सरकार की समर्थन मूल्य दो हजार है जो राज्य सरकार द्वारा संथाल परगना में लेम्प्स पेक्श द्वारा खरीदारी की जायेगी बिचोलियाँ को धान बिल्कुल न बेंचें.

