रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह समय है सतर्क रहकर सरकारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का.
साथ ही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का. उन्होंने कहा कि सरकार संसाधनों की कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार से परस्पर संपर्क में है.

