शराब पाकर गाड़ी चलने वालों की खैर नहीं
रांची: राजधानी में अगले तीन दिनों तक शराब पीकर वाहन चलाना महंगा पड़ सकता है. नए साल के आगमन पर शराब पीकर वाहन चलाये जाने की घटना को रोकने के लिए पुलिस ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध अभियान चलाएगी. बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से पूर्व में चलती आ रही जांच से अलग होगी. पहले ब्रेथ एनलाइजर के एनलॉग मीटर से पाइप मुंह में लगाकर जांच किया जाता था, लेकिन अब डिजिटल मीटर से जांच करवाई जाएगी. इससे दूर से ही स्वांस के टेस्ट करायी जाएगी.
अभियोजन की कार्रवाई की जाएगी
अगर इसमें अल्कोहल के बारे में पॉजिटिव रिपोर्ट मिलती है तो संबंधित व्यक्ति को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा जाएगा. अस्पताल की रिपोर्ट के आधार पर ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई की जाएगी. रांची में ड्रंक एंड ड्राइव चलाने का आदेश ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने दे दिया है. ट्रैफिक एसपी ने कहा कि 30 दिसंबर, 31 दिसंबर और एक जनवरी को सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान ट्रैफिक थानों के अलावा थानों की पुलिस भी शामिल रहेगी.
मरने वालों में सर्वाधिक होते हैं युवा
सड़क हादसे में मरने वालों में सर्वाधिक युवा ही होते हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस यूवा चालकों पर विशेष नजर रखेगी. हाल ही में तेज रफ्तार, हाई स्पीड बाइक और ड्राइविंग का रोमांच कई युवाओंस का मौत का कारण बना है. इनमें भी रिंग रोड पर सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हुई हैं.

