BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस: बाबा मंदिर में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता

by bnnbharat.com
March 14, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस: बाबा मंदिर में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता

कोरोना वायरस: बाबा मंदिर में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकेर विशेष सतर्कता

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: आम जनमानस की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार सामुदायिक स्थलों में कोरोना वायरस से बचाव व इसके रोकथाम हेतु कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने हेतु प्रतिदिन यहां आने वाले श्रद्धालुओं के तादाद को देखते हुए मंदिर परिसर में जगह-जगह पर कोरोना वायरस से बचाव हेतु बरती जाने वाली सावधानियां, इसके शुरूआती लक्षण, कोरोना से बचाव हेतु क्या करें एवं क्या न करें आदि से संबंधित जानकारी बैनर-पोस्टर के माध्यम से पूरे मंदिर प्रांगण व आस-पास के क्षेत्रों में लगाये गए है.

इसके अलावे मंदिर प्रांगण के साफ-सफाई करने की आवृति को भी बढ़ा दिया गया है. साथ हीं मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु हैण्ड वॉश, साबुन की भी व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा उपायुक्त द्वारा मंदिर के सफाई कर्मियों को मास्क पहनकर साफ-सफाई करने एवं इस दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है.

साथ हीं मंदिर में आने-वाले श्रद्धालुओं, पुजारियों, बेलपत्र-फूल विक्रेताओं एवं आस-पास के दुकानदारों व अन्य लोगों से अपील की गयी है कि वे मास्क व सैनेटाईजर का अधिक से अधिक प्रयोग करें, ताकि मंदिर व इस प्रकार के अन्य सामुदायिक स्थलों में होने वाले भीड़ के वजह से कोरोना वायरस का खतरा न रहे एवं इससे लोगों का बचाव हो सके. साथ हीं उन्होंने बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील करते हुए कहा है कि साफ-सफाई में आप सभी का सहयोग आपेक्षित है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Next Post

चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार

Next Post
चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार

चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d