BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की, अन्याय पर न्याय की जीत है विजयादशमी: सांसद

by bnnbharat.com
October 27, 2020
in समाचार
असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की, अन्याय पर न्याय की जीत है विजयादशमी: सांसद
Share on FacebookShare on Twitter

सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का पहनने की अपील सांसद ने की

शहर के दर्जनों पूजा-पंडालों का जायजा लिया सांसद विजय हांसदा ने, कहा- मां सबकी झोली भर दे

पाकुड़: असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की, अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है विजयादशमी. उपरोक्त बातें सांसद विजय हांसदा ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों के जायजा के दौरान कहीं. हांसदा ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया.

इस दौरान वे विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंच कर लोगों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा के साथ किसी भी पर्व त्योहार को मनाना चाहिए. उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से कोविड-19 के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा मास्क पहनकर ही मां के दर्शन करने की अपील की.

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के चपेट में हैं. ऐसे में एक मात्र कोविड से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बेहद जरूरी है. सांसद ने नगर परिषद के कालिकापुर, रेलवे कॉलोनी, मालगोदाम, सद्भावना क्लब, रेलवे स्टेशन, श्यामनगर, बैंक कॉलोनी, सिंहवाहिनी मंदिर, राजापाड़ा, कालीमंदिर, रानी स्कूल, बेलतल्ला, सरस्वती पुस्तकालय में बने भव्य पूजा पंडालों का निरीक्षण किया.

सांसद महोदय के साथ झामुमों जिला अध्यक्ष श्याम यादव,अमलान कुसुम सिन्हा उर्फ बुलटी, उमर फारूक, मुस्लेउद्दीन सेख, प्रकाश सिंह, रणवीर सिंह, अशोक सिन्हा, अभिषेक पांडेय, वंश राज गोप आदि मौजूद थे.

पूजा समिति के सदस्यों ने सांसद का पुरजोर स्वगात किया

सांसद विजय हांसदा और उनके टीम द्वारा शहर के एक एक पूजा पंडालों का जायजा ले रहे थे उस दौरान समितियों के सदस्यों ने पुरजोर तरीके से स्वागत किया. समिति के सदस्यों ने अचानक सांसद को अपने पास पाकर गदगद हो गए. सांसद ने समितियों को दशहरा की बधाई देते हुए हर तरह के सहयोग की बात कही.

विधायक ने शहर के संघत मोहल्ला स्थित जय भवानी संघ, स्टेशन रोड, पुरानी बाजार, चिनियां, रोड आदि जगहों पर पूजा पंडालों में पहुंच कर पूजा समिति के लोगों को हर संभव सहयोग कर आश्वासन भी दिया.

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी, संतोष केसरी, अजय कुमार, जवाहर पासवान, ब्रजेश उपाध्याय, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, शशिमणी तिवारी, संजय तिवारी, संतोष केसरी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बक्से में बंद मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

अपना बिजनेस करने वालों को टैक्स पर मिलेगी 2 साल की छूट

Next Post
अपना बिजनेस करने वालों को टैक्स पर मिलेगी 2 साल की छूट

अपना बिजनेस करने वालों को टैक्स पर मिलेगी 2 साल की छूट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d