BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिंग में वापसी करने के लिए तैयार है विजेंदर

by bnnbharat.com
February 22, 2021
in समाचार
रिंग में वापसी करने के लिए तैयार है विजेंदर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः भारतीय पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह कोविड-19 महामारी के कारण एक साल से भी अधिक समय तक बाहर रहने के बाद अगले महीने रिंग में वापसी करेंगे और उनके प्रतिद्वंद्वी की घोषणा जल्द की जाएगी. यह मुकाबला भारत में होगा लेकिन इसके स्थान का खुलासा बाद में किया जाएगा. गौरतलब है कि उन्होंने नवंबर 2019 में अपना आखिरी मुकाबला लड़ा था.

विजेंदर के प्रमोटर्स आईओएस बॉक्सिंग प्रमोशन ने बयान में कहा है कि प्रमोटर्स उनके प्रतिद्वंद्वी, तिथि और स्थान को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं लेकिन विजेंदर सिंह पेशेवर मुक्केबाजी में 12-0 (आठ नाकआउट जीत) के अपने अजेय अभियान को आगे बढ़ाने के लिए मार्च में निश्चित तौर पर रिंग में उतरेंगे. इसमें कहा गया है कि इस मुकाबले के साथ युवा और प्रतिभाशाली मुक्केबाजों के भी आपस में मुकाबले होंगे.

विजेंदर मौजूदा डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल और डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन हैं. उन्होंने नवंबर 2019 में अपना आखिरी मुकाबला लड़ा था. यह विजेंदर का भारत में पांचवां मुकाबला होगा. इससे पहले वह नई दिल्ली, मुंबई और जयपुर में मुकाबले लड़ चुके हैं. यह भारतीय पिछले एक महीने से कड़ा अभ्यास कर रहा है और मुकाबले के लिए तैयार है.

विजेंदर ने कहा है कि मैं रिंग में लौटने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं और मुकाबले के लिये खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं. प्रतिद्वंद्वी वास्तव में मायने नहीं रखता है क्योंकि मैं अपने विजय अभियान को आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रहा हूं. गौरतलब है कि दो साल पहले सिंह ने आखिरी मैच खेला था. हालांकि इस खबर के बाद से सिंह के फैंस काफी खुश है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पकड़ा गया शूटर शेरू खान

Next Post

बंगाल के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाकिम की बड़ी बेटी को ईडी का समन

Next Post
बंगाल के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाकिम की बड़ी बेटी को ईडी का समन

बंगाल के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाकिम की बड़ी बेटी को ईडी का समन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d