रांची: स्वतंत्रता दिवस के 74वें वर्ष के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान, विकास भारती बिशुनपुर के रांची कार्यालय परिसर आरोग्य भवन.1, बरियातु में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा के समक्ष झंडोत्तोलन किया गया.
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह थे. उन्होंने पूर्वाह्न 9.30 बजे झण्डोत्तोलन किया एवं उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना एवं मार्गदर्शन दिया.
इस अवसर पर विकास भारती के सचिव पदम्श्री डॉ0 अशोक भगत, विकास भारती की उपाध्यक्ष रंजना चौधरी, एकल अभियान के राष्ट्रीय पदाधिकारी ललन शर्मा, ट्राईबल स्टडी सेन्टर के निदेशक डॉ. प्रदीप मुण्डा, जन शिक्षण संस्थान प्रभारी निदेशक निखिलेश मैती एवं संस्था के सभी कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे. झण्डोत्तोलन कार्यक्रम में शारीरिक दूरी बरतते हुये मास्क का उपयोग किया गया.

