BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विकास दुबे की अब तक 26 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी की भी तलाश जारी

by bnnbharat.com
July 9, 2020
in Uncategorized
विकास दुबे की अब तक 26 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी की भी तलाश जारी

विकास दुबे की अब तक 26 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी की भी तलाश जारी

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपराधियों पर टूट पड़ने के सीधे संदेश के बाद पुलिस ने कानपुर कांड के आरोपितों पर तेजी से शिकंजा कसा है. कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार पांच लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे की अब तक 26 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है. पुलिस की 100 टीमें विकास के गिरोह पर चौतरफा कार्रवाई कर रही हैं. उसके चार करीबी साथी अभी तक मुठभेड़ में ढेर कर दिए गए हैं, जबकि कई साथियों को गिरफ्तार किया गया है.

विकास दुबे अब वह अकेला पड़ता जा रहा है. सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि यूपी एसटीएफ विकास दुबे के काफी करीब पहुंच चुकी है. बताया जा रहा है कि किसी भी समय विकास दुबे की गिरफ्तारी हो सकती है. बताया जा रहा है कि वह नोएडा के पास कहीं मौजूद हो सकता है. बुधवार को उसकी लोकेशन फरीदाबाद में मिली थी. वह एक होटल में कमरा लेने की कोशिश करते हुए भी दिख रहा था.

साथी गिरफ्तार, पत्नी की तलाश जारी

उसे फरीदाबाद में शरण देने वाले और मदद करने वाले तीन साथियों को पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था. विकास के साथियों से कई अहम जानकारियां मिली हैं. हालांकि, विकास दुबे के भाग निकलने से पुलिस को झटका जरूर लगा है, लेकिन उस पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है.

पुलिस को विकास की पत्नी ऋचा के चंदौली में छिपे होने की भी जानकारी मिली है. इस सूचना के बाद पुलिस ने विकास की पत्नी का पता लगाने की कोशिशें तेज कर दी हैं. उधर, विकास के लिए मुखबिरी करने के आरोप में निलंबित चौबेपुर थाने के तत्कालीन एसओ विनय तिवारी को गिरफ्तार कर भी पुलिस ने बड़ा संदेश दिया है.

13 हजार से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 67 मामलों में 88 आरोपितों के विरुद्ध एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई की है. तीन साल में अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रहे अभियान के तहत अब तक पुलिस ने 114 कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर किया है. पुलिस मुठभेड़ में 13 हजार से अधिक अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें 22 से ज्यादा गोली लगने से घायल हुए.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेष सफाई पखवाड़े में ध्यान देकर अच्छे ढंग से सफाई का कार्य संपन्न कराएं: नगर आयुक्त

Next Post

आतंकियों ने की भाजपा के जिलाध्यक्ष वसीम बारी की हत्या, पीएम मोदी ने जताया दुख

Next Post
आतंकियों ने की भाजपा के जिलाध्यक्ष वसीम बारी की हत्या, पीएम मोदी ने जताया दुख

आतंकियों ने की भाजपा के जिलाध्यक्ष वसीम बारी की हत्या, पीएम मोदी ने जताया दुख

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d