BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विकास पीडिया ’’एक बहुभाषी वनस्टॉप नॉलेज पोर्टल’’ है: रेणुका तिवारी

by bnnbharat.com
February 4, 2020
in Uncategorized
विकास पीडिया ’’एक बहुभाषी वनस्टॉप नॉलेज पोर्टल’’ है: रेणुका तिवारी

विकास पीडिया ’’एक बहुभाषी वनस्टॉप नॉलेज पोर्टल’’ है: रेणुका तिवारी

Share on FacebookShare on Twitter

आमजनों के बीच वृहद पैमाने पर प्रचारित एवं प्रसारित कर उन्हें इस पोर्टल से अवगत कराएं : उपायुक्त

गुमला: आईटीडीए भवन के सभागार में विकास पीडिया विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में विकास पीडिया की राज्य समन्वयक, रेणुका तिवारी ने विकास पीडिया विषय से संबंधित विभिन्न जानकारी साझा की.

कार्यशाला में राज्य समन्वयक रेणुका तिवारी ने बताया विकास पीडिया “एक बहुभाषी वन स्टॉप नॉलेज पोर्टल” है. जिसमें कुल 22 भाषा समाहित/शामिल हैं. उन्होंने बताया यह पोर्टल समावेशी सामाजिक विकास प्राप्त करने के उद्देश्य से देश की विशिष्ट जरूरतों को लक्षित करता है जो सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग द्वारा सहयोग एवं ज्ञान को साझा करने के लिए विभिन्न हितधारकों सरकारी, गैर सरकारी संगठनों और निजी क्षेत्र को प्रेरित करता है.

कार्यशाला में रेणुका तिवारी ने बताया कि विकास पीडिया सामाजिक विकास के प्रमुख क्षेत्रों को महत्व देते हुए वंचित समुदाय की आवश्यकता की पूर्ति के लिए उत्तरदायी और विश्वसनीय उत्पाद और सेवाओं की जानकारी स्थानीय भाषाओं में प्रदान करता है. इसके साथ ही उन्होंने बताया यह सहयोगात्मक विषय सामग्री की रचना और सूचना प्रसार करने वाले एक सहायक दीर्घकालिक व्यापार मॉडल की रूपरेखा भी प्रस्तुत करता है.

विकास पीडिया पोर्टल की मुख्य बिंदु

वंचित, विशेष रूप से गरीब और पिछड़ों के लिए सूचना सेवा प्रदान करना, बुनियादी स्तर पर कार्य करने वाले प्रथम स्तरीय सेवा प्रदाताओं की क्षमताओं का विकास करना जिससे वह सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचा सके तथा आम उपयोगकर्ता को चयनित क्षेत्रों के विभिन्न विषयों पर शिक्षित करना तथा सूचना और प्रौद्योगिकी के उपयोग के लिए समर्थवान बनाना है, जिससे उनकी उपलब्धता सूचना सेवाओं तक हो सके.

विकास पीडिया पोर्टल अंतर्गत कार्यक्षेत्र

विकास पीडिया पोर्टल नीति आयोग के तहत् कुल 6 डोमेन पर कार्यरत है. जिसमें कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, ऊर्जा, ई-शासन शामिल है.

विकास पीडिया पोर्टल की दृष्टिकोण

इंटरनेट उपयोगकर्ताओं या इंटरनेट से किसी तरह जुड़े सदस्यों के बीच सूचना और ज्ञान संसाधनों को साझा करने के लिए मंच प्रदान करना, विषय सामग्री और सेवाओं को पहुंचाने के लिए अधिकतम स्थानीय भाषा का उपयोग करना, हित धारकों के साथ परस्पर लाभकारी साझेदारी करना, समान प्रकृति वाले अन्य पोर्टल और पहन के साथ संयोजन करना तथा विविध हित धारकों को और प्रसार मीडिया के साथ एक परस्पर सहयोगी व आदान-प्रदान के वातावरण को निर्मित करना.

उत्पाद एवं सेवाएं

क्षेत्रीय भाषाओं में सूचना/ज्ञान, चुनिंदा क्षेत्रों में मल्टीमीडिया उत्पाद, ई-लर्निंग पाठ्यक्रम, मूल्य वर्धित सेवाएं विशेषज्ञ से पूछें, मदर, ई-व्यापार आदि प्रमुख आजीविका के क्षेत्रों से जुड़े मोबाइल एप्स.

कार्यशाला में राज्य समन्वयक रेणुका तिवारी ने बताया कि 1 लाख 38 हजार लोगों को विकास पीडिया के विषय में जानकारी दी गई है. इस पोर्टल का उपयोग 72 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों द्वारा किया जाता है. जिसमें से 62 प्रतिशत स्वनियोजित तथा 33 प्रतिशत विद्यार्थी शामिल हैं. 68 प्रतिशत लोग विकास पीडिया वेबसाइट से संतुष्ट है. सर्च करने वाले में 68 प्रतिशत शहरी क्षेत्र के एवं 32 प्रतिशत ग्रामीण इलाकों के लोग शामिल हैं. रेणुका तिवारी ने बताया अधिक जानकारी के लिए www.vikaspedia.in पर लॉग इन किया जा सकता है.

राज्य समन्वयक ने कहा कि एक प्रयास के रूप में अपना थोड़ा सा समय खर्च कर अपने अनुभवों का साझा करें. ऐसा छोटा प्रयास भी बहुत लोगों की जिंदगी को परिवर्तित करने में काफी मददगार हो सकता है. उन लोगों की तरह मदद के लिए बढ़ाया हुआ हाथ आपके लिए उपलब्धि और खुशी की पूर्ण भावनाओं के साथ लोगों और संगठनों के लिए खुशी से भरा हो सकता है. उन्होंने बताया आपका सर्वश्रेष्ठ योगदान पुरस्कृत किया जाएगा.

कार्यशाला में उपायुक्त शशि रंजन सहित विकास पीडिया की राज्य समन्वयक रेणुका तिवारी, डीआरडीए डायरेक्टर हैदर अली, अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता सुषमा नीलम सोरेंग, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविन्द कुमार लाल, श्रम अधीक्षक एतवारी महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेन्द्र पांडे, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी हरेंद्र सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी कुमोद कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. रमेश चन्द्र सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी मोनिका रानी टुटी, एडीएफ शीर्षक मोहन्ती, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम गौरवान्वित करने के लिए रहे प्रयासरत: उपायुक्त

Next Post

परीक्षार्थियों के लिए उचित प्रकाश की व्यवस्था हो: उपायुक्त

Next Post
परीक्षार्थियों के लिए उचित प्रकाश की व्यवस्था हो: उपायुक्त

परीक्षार्थियों के लिए उचित प्रकाश की व्यवस्था हो: उपायुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d