BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमित व्यक्ति का गांव किया गया सील

by bnnbharat.com
April 3, 2020
in समाचार
कोरोना संक्रमित व्यक्ति का गांव किया गया सील

कोरोना संक्रमित व्यक्ति का गांव किया गया सील

Share on FacebookShare on Twitter
  • गांव को किया जा रहा सैनिटाइज

हजारीबाग: झारखंड में हजारीबाग विष्णुगढ़ प्रखंड में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के लगभग 400 आबादी वाले गांव को प्रशासन ने सील कर सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच शुरू कर दिया है.

पूरे गांव को सेनिटाइज करने का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है. पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में आम लोगों को घरों में होम क्वारंटाइन में रहने, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने व चिकित्सक को मदद करने की अपील की गई है.

हजारीबाग के उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह और एसपी मयूर पटेल ने प्रेस कांफ्रेस में बताया है कि एहतियात तथा संक्रमण के फैलने को रोकने के लिए गाइडलाइन के तहत सभी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

संक्रमित शख्स को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए रखा गया है. अभी उसे रिम्स भेजे जाने की जरूरत नहीं है, यहां जांच और इलाज भी शुरू है.

अधिकारियों ने बताया कि गांव को सैनिटाइज भी किया जा रहा है. साथ ही स्क्रीनिंग का मकसद है कि संक्रमित व्यक्ति किनके संपर्क में आया है.

पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल ने गांव जाकर कैम्प कर रहे अधिकारियों से चर्चा की. मेडिकल टीम व सैनिटाइज करने वाले कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया.

प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ ए के सिंह के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने लोगों को घरों में क्वारंटाइन में रहने की बात कही.

साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिजनों को आइसोलेशन में रखे जाने की जानकारी दी है. एतिहातन सम्पर्क में आने वाले लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

इधर, सिविल सर्जन डॉ कृष्ण कुमार ने कहा है कि आई सी एम आर के प्रावधान के तहत सभी उपाय किये जा रहे हैं.

मरीज का इलाज हजारीबाग मेडिकल कालेज अस्पताल में रखकर ही किया जाएगा. सिविल सार्जन डॉ कृष्ण कुमार का कहना है कि 29 मार्च को यह व्यक्ति आसनसोल से पैदल और गाड़ी के जरिए बगोदर पहुंचा था.

बगोदर से उसने अपने बेटे को मोटरसाइकिल लेकर बुलाया और खाना भी मंगाया था. ग्रामीणों ने उसे गांव के अंदर आने से मना किया.

इसके बाद उसे विष्णुगढ़ अस्पताल ले जाया गया. रात में वह अस्पताल में ही रहा. 30 मार्च को सदर अस्पताल भेजा गया. रिम्स से संक्रमण की जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे कोविड वार्ड में भर्ता किया गया है.

उधर, कोरोना संक्रमित व्यक्ति के साथ-साथ आसनसोल से उसके एक रिश्तेदार के भी आने की खबर को बाद गोमिया के तिलैया गांव को पुलिस ने सील कर दिया है.

संक्रमित व्यक्ति का रिश्तेदार गोमिया का रहने वाला है. मेडिकल जांच के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया लाए जाने की तैयारी चल रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन की अवधि का मजदूरों का भुगतान सुनिश्चित करें नियोजक: डीसी

Next Post

हज हाउस में क्वारंटाइन सेंटर बनाने का विरोध, देर रात लोगों ने किया हंगामा

Next Post
हज हाउस में क्वारंटाइन सेंटर बनाने का विरोध, देर रात लोगों ने किया हंगामा

हज हाउस में क्वारंटाइन सेंटर बनाने का विरोध, देर रात लोगों ने किया हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d