BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मामूली विवाद में ग्रामीणों ने किया पुलिस पर हमला, 16 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
April 2, 2021
in समाचार
मामूली विवाद में ग्रामीणों ने किया पुलिस पर हमला, 16 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के टार्जन गांव में को ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया. मामूली विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर ग्रामीण भाला और फरसा लेकर टूट पड़े, जिसके बाद जवानों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई.

इस दौरान अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस ने कई राउंड फायरिंग भी की. मिली जानकरी अनुसार, ग्रामीणों हमले के दौरान एसडीम और डीएसपी की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है. पुलिस पर हमले की घटना 30 मार्च की है, जिसका अब वीडियो वायरल हो रहा है.

इधर, इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपी 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही 79 लोगों पर नामजद मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी अनुसार मुजफ्फरपुर थाना क्षेत्र के टार्जन गांव में होली के अगले दिन बच्चों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था. बच्चों के विवाद में बड़े भी आपस में उलझ गए, जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुट गई. लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस वालों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.

हालांकि, हमले में घायल होने बाद अपनी जान बचाने के लिए पुलिस जवानों को फायरिंग करनी पड़ी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है.

इस संबंध में एएसपी पश्चिम इमरान मसूद ने बताया कि अबतक इस मामले में 16 लोगों को जेल भेजा जा चुका है. वहीं, 79 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, सभी पर कार्रवाई होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PM मोदी तमिलनाडु केरल में आज करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, मदुरै में मीनाक्षी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Next Post

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिशा कोरोना पॉजिटिव

Next Post
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिशा कोरोना पॉजिटिव

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिशा कोरोना पॉजिटिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d