BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राशन की कालाबाजारी करते ग्रामीणों ने पकड़ा, डीलर पिकअप वैन के साथ गायब

by bnnbharat.com
October 9, 2020
in समाचार
राशन की कालाबाजारी करते ग्रामीणों ने पकड़ा,  डीलर पिकअप वैन के साथ गायब
Share on FacebookShare on Twitter

राजनैतिक संरक्षण के कारण लापरवाही या भ्रष्ट्राचार करने पर भी नहीं की जाती है कार्यवाही  

देवरी कला: राशन दुकान सिमरिया हर्राखेडा में ग्रामवासियों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी चारु जैन द्वारा मौके पर ग्रामवासियों के समक्ष जांच की गई.

जांच के समय लोगों द्वारा बताया गया कि राशन दुकान से विगत रात्रि किसी अज्ञात पिकअप वाहन से उपभोक्ताओं को वितरण हेतु आये राशन को कालाबाजारी किये जाने की नीयत से ले जाया जा रहा था जिस पर ग्रामवासियों द्वारा विरोध करने पर उक्त खाद्यान्न को पकड़ने की कोशिश की गई, परन्तु मौके से वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

जांच के समय कुछ खाद्यन्न राशन दुकान के बाजू वाले घर में रखा पाया गया जिसे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी चारु जैन ने ग्रामवासियों के समक्ष जब्त किया एवं मौके पर राशन दुकानदार मुरारी दीक्षित को बुलाया गया जो उपस्थित नहीं हुआ. राशन दुकान का सहायक विक्रेता मोहित उपस्थित हुआ जिनसे दुकान का ताला खुलवाकर ग्रामवासियों के समक्ष दुकान के अंदर रखें खाद्यन्न की गणना की गई तो उक्त राशन में प्रथमतः अंतर पाया गया.

इसी क्रम में जांच के समय उपस्थित ग्रामवासियों से बयान लिए गए जिसमें सभी के द्वारा निर्धारित मात्रा में राशन प्राप्त ना होना बताया गया. साथ ही अंत्योदय कार्डधारकों को कभी भी शक्कर का भी वितरण नहीं किया जाना पाया गया.

उपरोक्त विक्रेता के विरुद्ध प्रकरण तैयार कर अग्रिम कार्यवाही प्रतिवेदन एसडीएम न्यायालय भेजने की कार्यवाही की गई एवं ग्रामवासियों द्वारा मांग की गई कि उक्त विक्रेता को तत्काल राशन दुकान से हटाया जाये.

ग्रामीणों ने बताया कि दुकान विक्रेता को भाजपा के नेता का संरक्षण है जिससे उनके ऊपर कोई कार्यवाही नही होती है चाहे राशन में काला बाजारी करें या लापरवाही. ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत की गई मगर सभी शिकायत कचरे के डिब्बे में डाल दी जाती है. जांच का दिखावा कर लिया जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Vastu Tips: जानें क्यों लगाई जाती है दीवारों पर सात घोड़ो की तस्वीरें

Next Post

एक झरना ऐसा भी…. जहां भगवान शिव करते हैं निवास

Next Post
एक झरना ऐसा भी…. जहां भगवान शिव करते हैं निवास

एक झरना ऐसा भी.... जहां भगवान शिव करते हैं निवास

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d