BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ग्रामीणों ने शौचालय बनवाकर गांव को खुले में शौच से मुक्त बनाने का किया फैसला

by bnnbharat.com
November 24, 2020
in समाचार
ग्रामीणों ने शौचालय बनवाकर गांव को खुले में शौच से मुक्त बनाने का किया फैसला
Share on FacebookShare on Twitter

साफ -सफाई – ‘स्वच्छता एलान’ का संकल्प लिया

रांची: झारखंड के प्रतापपुर गांव के लोगों ने मानव गरिमा, स्वास्थ्य और उनकी भलाई के लिए शौचालय की अहमियत को समझा है और अपने गांव को खुले में शौच से मुक्त बनाए रखने की शपथ ली है. शौचालय बनाकर इलाके को खुले में शौच मुक्त बनाने का एक कारण उन्होंने यह बताया कि वे एडुटेनमेंट  शो ‘मैं कुछ भी कर सकती हूं’ से प्रेरित थे. शो ने न सिर्फ #SwachhtaElaan के विचार को लोकप्रिय बनाया और साफ-सफ़ाई को लेकर अच्छी आदतों के बारे में वकालत की, बल्कि इसने दर्शकों को खुले में शौच की वजह से होने वाली बहुत से बीमारियों के बारे में जागरूक किया. भारत में, पिछले कुछ वर्षों में शौचालय की समस्या ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. फिल्मों, सरकारी पहलों और यहां तक कि एमकेबीकेएसएच जैसे शोज भी स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं.

यह चर्चा करते हुए कि कैसे एमकेबीकेएसएच ने उन्हें घर पर शौचालय बनवाने की मांग करने के लिए प्रेरित किया, प्रतापपुर की रहने वाली संगीता देवी कहती हैं, “पहले हमें शौच के लिए समूहों में गाँव से कुछ दूर जाना पड़ता था. यह बहुत मुश्किल था, खासकर बारिश के मौसम में.  फिर मैंने इस मुद्दे पर अपने पति से बात करने का फैसला किया और मेरे लिए शौचालय बनवाने के लिए कहा. पैसे की समस्या सामने आई और इसलिए मैंने अपनी बचत के पैसे का इस्तेमाल करने का फैसला किया और यहां तक कि दूसरों से पैसे उधार भी लिए. बहुत लोगों ने शौचालय बनाने की ख़ातिर लोन लेने के लिए मेरा मज़ाक उड़ाया.  लेकिन ऐसी प्रतिक्रियाओं से ख़ुद को प्रभावित नहीं होने दिया. मैंने मन बना लिया था.

सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी शो से प्रेरित हुए. 13 वर्षीय मोनू कुमार कहते हैं, “एमकेबीकेएसएच देखने के बाद, मैंने लोगों को समझाना शुरू किया कि खुले में शौच करना कैसे गलत है और उनके लिए समस्याएं पैदा कर सकता है. मैंने उन्हें अपने मोबाइल फोन पर धारावाहिक दिखाया. अगर वे सुनने से इनकार करते, तो मैं झंडे पर उस व्यक्ति का नाम लिखता और उस स्थान पर लगा देता जहाँ उसने शौच किया था. इससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई और उन्होंने शौच करना बंद कर दिया. ”

पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया की कार्यकारी निर्देशक पूनम मुत्तरेजा, जिनके पास महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने, ग्रामीण आजीविका का समर्थन करने और आमजन से जुड़े मुद्दों की वकालत करने का 35 वर्षों का अनुभव है. वह कहती हैं, ” मुझे खुशी है कि एमकेबीकेएसएच लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने के लिए नई संचार तकनीकों का इस्तेमाल करने में एक ट्रेंडसेटर बन गया है. स्वस्थ दृष्टिकोण और आदतों को प्रोत्साहित करने के लिए, इस शो में प्रमुख उक्तियां और # स्वच्छता एलान या अच्छी साफ-सफ़ाई की आदतों के लिए संकल्प को विकसित किया गया जो सीरीज के पहले 26 एपिसोड्स के दौरान डिजिटल अभियानों में इस्तेमाल किया जाने वाला एक मार्कर था. स्वच्छता की आदतों को बढ़ावा देने का यह मनोरंजक तरीका लाखों परिवारों तक पहुंचा और कई लोगों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया. ऐसी रील से रियल लाइफ वाली कहानियों को लोगों के सामने लाना बहुत ख़ुशी देने वाला है क्योंकि ये साबित करती हैं कि हम ऐसे क्षेत्रों में प्रभाव डाल रहे हैं, जहां विश्वसनीय जानकारी की बेहद जरूरत है. “

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उत्तर भारत में तापमान में गिरावट तो वहीं तीन दक्षिणी राज्यों में चक्रवात की आशंका

Next Post

एक्टर आशीष रॉय की हुई मौत

Next Post
एक्टर आशीष रॉय की हुई मौत

एक्टर आशीष रॉय की हुई मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d